{"_id":"5ffff0031d0112567f151aa4","slug":"neha-kakkar-share-photos-of-her-first-lohri-with-husband-rohanpreet-singh-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत संग मनाई पहली लोहड़ी, वायरल तस्वीरों पर फैंस लुटा रहे प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत संग मनाई पहली लोहड़ी, वायरल तस्वीरों पर फैंस लुटा रहे प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत
- फोटो : Instagram
Link Copied
नए साल के जश्न के बाद अब लोहड़ी का त्यौहार पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी लोहड़ी को अपने अपने तरीके से फैमिली संग मनाते नजर आ रहे हैं। इसमें बहुत से सेलेब्स ऐसे भी हैं जिनकी नई नई शादी हुई है और उनकी ये पहली लोहड़ी है। बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर और इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ भी शादी के बाद अपने पति रोहनप्रीत के साथ पहली लोहड़ी मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
2 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : instagram: @rohanpreetsingh
नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और शादी के बाद से आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में नेहा ने अपने पति रोहनप्रीत के साथ अपनी लोहड़ी सेलिब्रेशन वाली तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में दोनों बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। नेहा ने फ्रिल्ड स्लीव्स वाले ग्रीन एंब्रॉयडेड टॉप के साथ पिंक लॉन्ग स्कर्ट पहना हुआ है।
इतना ही नहीं नेहा ने इस आउटफिट के साथ लाइट मेकअप रखा है। हाथों में चुड़ी- सिंदूर और बिंदी लगाई नेहा के चेहरे पर वही खिलखिलाने वाली मुस्कान है जिस पर फैंस अपना दिल हार जाते हैं। वहीं रोहनप्रीत ने भी नेवी ब्लू सूट पहना है और साथ ही एंब्रॉयडेड जैकेट और मैचिंग पगड़ी पहन रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : Instagram: @nehakakkar
नेहा ने इसके अलावा अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ भी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं जिसमें वो बेहद खुश नजर आ रही हैं। नेहा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'आज नेहू प्रीत की पहली लोहड़ी है हैप्पी लोहड़ी हबी'। वहीं रोहनप्रीत ने भी ये फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'आज हमारी पहली लोहड़ी है। हमें और आप सभी को बहुत बहुत मुबारकां, हैप्पी लोहड़ी वाइफी'।
विज्ञापन
5 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : Instagram: @nehakakkar
बता दें कि नेहा ने अपने दोस्तों के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो मस्ती करती नजर आ रही हैं। शादी के बाद उन्होंने अपनी करवाचौथ की तस्वीरें भी शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। बता दें कि नेहा ने रोहनप्रीत से 26 अक्टूबर 2020 को दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।