सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों सोशल मीडिया पर राज कर रही हैं। हाल ही में नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह से शादी की, ऐसे में नेहा लगातार शादी से जुड़ी रस्मों और कार्यक्रमों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर रही हैं। हाल में नेहा की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं, जिसमें से एक तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है और फैंस उस तस्वीर को खूब पसंद कर रहै हैं।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की लिपलॉक फोटो वायरल, फैंस खूब लुटा रहे हैं प्यार
दरअसल हाल ही में नेहा कक्कड़ ने संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इन तस्वीरों में नेहा कक्कड़ बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं रोहनप्रीत सिंह भी एक दम डेशिंग लग रहे हैं। फैंस भी रोहनप्रीत और नेहा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इन सभी तस्वीरों में एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसमें नेहा और रोहनप्रीत लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर देखते ही देखते फैंस ने वायरल कर दी है।
सफेद सूट के साथ लाल बो-टाई और टर्बन में रोहनप्रीत एक तरफ जहां काफी हैंडसम दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर गुलाबी लंहगे में नेहा कक्कड़ भी किसी परी से कम नहीं लग रहीं। तस्वीर को साझा करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, 'थैंक्यू सो मच अनीता डोंगरे मैम। नेहूप्रीत आपके आउटफिट्स के लिए हमेशा आपके आभारी रहेंगे।'
A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar) on
वैसे बता दें कि नेहा कक्कड़ इससे पहले भी कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया और खूब लाइक्स कमेंट कर अपना प्यार दिखाया। याद दिला दें कि हाल ही में नेहा कक्कड़ अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल को अपडेट करने को लेकर सुर्खियों में थीं। नेहा ने शादी के बाद अपने नाम के साथ ही इंस्टाग्राम प्रोफाइल में ब्रेकेट में मिसेज सिंह लिख दिया था। नेहा के प्यार जताने के इस तरीके की फैंस काफी तारीफ कर रहे थे।
A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar) on
गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की पहली मुलाकात एक सॉन्ग के शूटिंग सेट पर हुई थी। शूटिंग सेट पर ही दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। अपने प्यार का एलान करने के लिए नेहा ने शादी से पहले एक सॉन्ग भी रिलीज किया था और उसके बाद ही दोनों ने शादी कर ली। शुरुआत में तो फैंस से लेकर सितारे तक कंफ्यूज थे कि नेहा गाने का प्रमोशन कर रही हैं या रोहनप्रीत संग प्यार का एलान, लेकिन जल्दी ही सभी के सामने सच्चाई आ गई।
A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar) on
पढ़ें: जब चंपक चाचा ने किया मलाइका अरोड़ा के साथ डांस, देखकर जेठालाल ने भी छुपा लिया मुंह