सोमवार का दिन मुंबई में दो शादियों की खबरों को लेकर चर्चा में रहा। सुबह सुबह खबर उड़ी कि नेहा कक्कड़ की शादी तय हो गई है और वह इसी महीने के आखिर में दिल्ली में सात फेरे लेने वाली हैं। फिर शाम को खबर आई कि
अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' की अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी बहुत ही जल्द शादी करने वाली हैं। इसके लिए उनके माता-पिता ने दूल्हा ढूंढ लिया है। इस बारे में जब आगे तहकीकात हुई तो पता चला कि नेहा कक्कड़ ने फिर एक बार अपने फैंस के बीच इमोशनल कार्ड खेला है और उनकी शादी सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है।
2 of 5
नेहा कक्कड़ बर्थडे
- फोटो : Social Media
रियलिटी शोज देखने वाले पाठकों को तो याद ही होगा कि कैसे बीते सीजन में नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर एक चैनल ने खूब तंबू ताना था। शो के होस्ट आदित्य नारायण को इसमें शामिल किया गया और यहां तक कि आदित्य के माता पिता को भी चैनल ने शो पर नेहा को आशीर्वाद देने के लिए बुला लिया। लेकिन बाद में पता चला कि ये सब शो की टीआरपी बढ़ाने का स्टंट था। यही स्टंट नेहा ने इस बार अपना एक म्यूजिक वीडियो प्रमोट करने के लिए दोहराया, लेकिन इस बार उनकी दाल गल नहीं सकी है। हालांकि, नेहा ने इस बारे में अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
3 of 5
काजल अग्रवाल
- फोटो : File Photo
उधर, काजल की शादी को लेकर चर्चाएं काफी लंबे समय से चल रही हैं। खबरें आती हैं और धीरे-धीरे दम तोड़ देती हैं लेकिन काजल ने कभी इन पर कोई सफाई नहीं दी है। इस बार नाम आया है एक बिजनेसमैन गौतम किचलू का। बताया जा रहा है कि काजल की शादी गौतम से होने वाली है। गौतम पेशे से एक एंटरप्रेन्योर इंटीरियर डिजाइनर हैं।
4 of 5
काजल अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
काजल की छोटी बहन अभिनेत्री निशा अग्रवाल की वर्ष 2013 मई शादी हो चुकी है और उनका एक बच्चा भी है। अब उन्हें अपनी बेटी काजल के लिए गौतम के रूप में एक योग्य वर मिल गया है और शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी मुंबई में होगी और यह समारोह भी दो दिन का रहेगा। इसमें इन दोनों परिवारों के कुछ खास करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे।
5 of 5
Kajal Aggarwal
- फोटो : file photo
काजल की यह शादी लॉकडाउन खत्म होने के बाद एक बड़ी शादी साबित होने वाली है। उनसे पहले इस लॉकडाउन में अभिनेता नितिन और राणा डग्गुबाती भी शादी कर चुके हैं लेकिन यह शादियां कोरोना वायरस की वजह से इतनी धूमधाम से नहीं हो सकीं। अब जब माहौल लोगों के थोड़ा आदत में आ चुका है तो इस शादी के ठीक ठाक ढंग से होने के आसार हैं। काजल बहुत ही जल्द कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा काजल के पास दलकीर सलमान और अदिति राव हैदरी की फिल्म 'हे सिनामिका' भी है।