{"_id":"5e7b66d58ebc3e769b06f2bb","slug":"neena-gupta-showoff-her-gold-necklace-on-social-media-as-she-cant-go-to-any-fumction-due-to-corona-virus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन की वजह से किसी फंक्शन में नहीं जा पा रही ये 60 वर्षीय अभिनेत्री, घर पर ही सोने का हार पहनकर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन की वजह से किसी फंक्शन में नहीं जा पा रही ये 60 वर्षीय अभिनेत्री, घर पर ही सोने का हार पहनकर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 25 Mar 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नीना गुप्ता
- फोटो : Social Media
Link Copied
इन दिनों 21 दिन के लॉकडाउन की वजह से सभी सेलिब्रिटीज घर के अंदर की कैद हैं। ऐसे में इन सेलेब्स ने अपने टाइमपास का सबसे अच्छा जरिया ढूंढा है सोशल मीडिया। ये सेलेब्स हर रोज सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पैन्स के साथ साझा करते हैं। वहीं बात करें अभिनेत्री नीना गुप्ता की तो नीना सोशल मीडिया पर वैसे भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में नीना ने लॉकडाउन के दौरान एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो की खासियत है नीना के गले में दिख रहा 'सोने का हार'।
2 of 5
neena gupta
- फोटो : social media
नीना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए की पोस्ट साझा करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में एक और पोस्ट नीना ने सोशल मीडिया पर साझा की है। इस पोस्ट में नीना काले रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं इसके साथ उन्होंने एक सोने का हार भी पहना हुआ है। वीडियो में नीना बता रही हैं कि वो सोने का हार पहनकर सोशल मीडिया पर दिखावा कर रही हैं। वडियो को नीना ने कैप्शन दिया है, 'सच कहूं तो 14'।
3 of 5
Neena Gupta
- फोटो : Instagram
इस वीडियो में नीना कह रही हैं, 'सच कहूं तो मैंने जो जेवर पहना है इसे कहते हैं हार। पिछले काफी सालों से मुझे मन था कि एक ऐसा हार मेरे पास हो। तो फाइनली जब मैंने थोड़े से पैसे कमाये तो मैंने इसे खरीद लिया और जब से ये आया है तब से ये मुसीबत आ गई। तब से कोई फंक्शन नहीं आया, किसी की शादी नहीं हुई, कहीं बाहर भी नहीं जा रही हूं, तो मैंने कहा चलो आपलोगों को ही दिखा देती हूं।'
आगे नीना कहती हैं, 'कम से कम आपलोग देखकर कुछ अच्छा-अच्छा तो लिख देंगे। नहीं भी लिखोगे तो कोई बात नहीं। सोशल मीडिया पर ही आपलोगों को दिखाकर खुश हो जाऊं। अब पता नहीं कब हम बाहर जायेंगे, किसी फंक्शन में जायेंगे। आजकल पूरा-पूरा दिन नाइटसूट में बीत जाता है। हमलोग घर में तैयार नहीं होते, जब बाहर जाते हैं तभी तैयार होते हैं। चिंता मत किजिए, ये वक्त भी बीत जायेगा. अच्छा समय आएगा।'
विज्ञापन
5 of 5
पति विवेक के साथ नीना गुप्ता
- फोटो : Social Media
नीना के इस वीडियो को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में नीना के फैन्स उनके लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। नीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। बता दें कि नीना गुप्ता इन दिनों अपने पति विवेक मेहरा के साथ मुक्तेश्वर में वक्त बिता रही हैं। कुछ दिन पहले नीना ने पति के साथ एक तस्वीर भी साझा की थी जिसमें वो नीना की मालिश कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।