इमइक्का नोडिगल, कोलाइथुर कालम, जय सिम्हा, कोको जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री नयनतारा 18 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 2003 में उन्होंने एक मलयालम फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तमिल और तेलुगू में कई फिल्मों में रोल किया है। अपने आज तक के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सफल फिल्में दी हैं। यहां तक कि नयनतारा की गिनती हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में होती है।
नयनतारा का असली नाम 'डायना मरियम कुरियन' है। नयनतारा का फिल्मीं सफर तो काफी अच्छा रहा लेकिन प्यार के मामले में वो चूक गईं। एक समय ऐसा था जब नयनतारा और प्रभुदेवा के अफेयर की चर्चा खबरों की हेडलाइन बना करती थी लेकिन बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं।
3 of 7
नयनतारा, प्रभुदेवा
- फोटो : social media
दरअसल नयनतारा ने जिस समय कोरियोग्राफर प्रभुदेवा को डेट करना शुरू किया उस वक्त वो शादी शुदा थे और 3 बेटों के पिता थे लेकिन प्यार के आगे दोनों की न चली और जल्द ही दोनों एक दूसरे के प्यार की गिरफ्त में आ गए। दोनों ने लिवइन में रहना शुरू कर दिया।
4 of 7
प्रभुदेवा,नयनतारा
- फोटो : social media
जैसे ही दोनों के प्यार की खबर प्रभुदेवा की पत्नी को चली उनकी पत्नी लता ने साल 2010 में फैमिली कोर्ट में पिटीशन लगाई कि प्रभुदेवा नयनतारा के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। इतना ही नहीं लता ने धमकी भी दी थी कि अगर उन्होंने नयनतारा से शादी की तो वो भूख हड़ताल करेंगी। उस वक्त नयनतारा के खिलाफ काफी प्रोटेस्ट किया गया उनके पुतले भी फूंके गए।
ये भी पढ़ें- नयनतारा इस तरह बनीं साउथ की सबसे महंगी स्टार, लगातार हिट देने वाली अभिनेत्री की फीस भी जान लें
लेकिन प्रभुदेवा अब भी नयनतारा से प्यार करते थे उन्होंने इस प्यार के लिए 16 साल की शादी तक तोड़ दी और साल 2011 में अपनी पत्नी लता को तलाक दे दिया। प्रभुदेवा को पत्नी लता से हुए तलाक के लिए दस लाख रुपये का गुजारा भत्ता देने के अलावा प्रॉपर्टी भी देनी पड़ी थी।