कुछ समय पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ऑटोबायोग्राफी 'An Ordinary Life' रिलीज हुई थी। इस किताब में नवाज ने अपनी पर्सनल लाइफ और गर्लफ्रेंड से जुड़े कई किस्से शेयर किए। इस बात से उनकी दो गर्लफ्रेंड सुनीता राजवर और निहारिका सिंह काफी नाराज हैं।
ससुरालवालों के सामने खुला नवाज से अफेयर का राज, Ex गर्लफ्रेंड ने नोटिस भेज मांगे 2 करोड़
सुनीता राजवर और नवाज एनएसडी में पढ़ाई के दौरान साथ ही थे। तभी दोनों का अफेयर हुआ। जब नवाज ने अपनी किताब में सुनीता से जुड़ीं पर्सनल बातें रिवील की तो पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर उन्हें खरीखोटी सुनाई।
पढ़ें- छोटी ड्रेस में ऐश्वर्या की ऐसी तस्वीरें आईं सामने, अभिषेक को कहना पड़ा- 'डिलीट कर दो फोटो'
अब सुनीता ने नवाज को कोर्ट में घसीटा है। साथ ही उनसे 24 घंटे के अंदर माफी और 2 करोड़ रुपए हर्जाना मांगा है। इसके लिए नवाज को नोटिस भेजा गया है। बता दें कि नवाज ने लिखा था कि सुनीता उनकी पहली गर्लफ्रेंड थीं। लेकिन वो सफल नहीं थे तो उन्होंने मुझे छोड़ दिया। जिसके बाद मुझे सुसाइड के ख्याल आते थे।
पढ़ें- राजघरानों के विरोध के बाद आया भंसाली का बड़ा बयान, अब रिलीज होकर रहेगी 'पद्मावती'
वहीं सुनीता ने नवाज पर आरोप लगाया है कि नवाज ने किताब में उनकी गलत छवि पेश की है और उनके बारे में झूठ बोला है। उन्होंने मुझे किताब में विलेन की तरह दिखाया है। मेरे घरवालों और ससुराल वालों को इस अफेयर के बारे में नहीं पता था। उनके खुलासे के बाद मेरी निजी जिंदगी डिस्टर्ब हो गई है।
पढ़ें- नए साल से पहले कपिल शर्मा की लगी लॉटरी, सुनील ग्रोवर ने दिया सबसे बड़ा तोहफा
सुनीता ने नवाज के साथ पत्रकार रितुपर्णा चटर्जी और किताब के पब्लिशर को भी नोटिस भेजा है। रितुपर्णा ने किताब लिखने में नवाज की मदद की है। इससे पहले सुनीता अपने फेसबुक अकाउंट पर भी अपना गुस्सा निकाल चुकी हैं।