नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पत्नी आलिया संग विवादों की वजह से चर्चा में हैं। बीते रोज नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने एक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। अब आलिया ने नवाज पर नया आरोप मढ़ दिया है।
2 of 5
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : File Photo
आलिया ने कहा है नवाज ने उन्हें अरबी भाषा में लिखा एक खुलानामा भेजा है, जो कि दस साल पहले का है और उसमें लिखा है कि नवाज ने कभी उनसे शादी की ही नहीं थी। बता दें नवाजुद्दीन के साथ आलिया का लंबे समय से तलाक का केस चल रहा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 493 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके बाद से ही इन दोनों के बीच में खूब बयानबाजी हो रही है।
3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी
- फोटो : File Photo
आलिया ने कहा है नवाज ने उन्हें अरबी भाषा में लिखा एक खुलानामा भेजा है, जो कि दस साल पहले का है और उसमें लिखा है कि नवाज ने कभी उनसे शादी की ही नहीं थी। बता दें नवाजुद्दीन के साथ आलिया का लंबे समय से तलाक का केस चल रहा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 493 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके बाद से ही इन दोनों के बीच में खूब बयानबाजी हो रही है।
4 of 5
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : File Photo
जुलाई महीने की 27 तारीख को आलिया ने मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में नवाजुद्दीन और उनके परिवार के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई थी। यह मामला मुंबई का नहीं था इसलिए उस शिकायत को मुजफ्फरनगर के पास बुढ़ाना के लिए स्थानांतरित किया गया। उस एफआईआर की एवज में ही आलिया को मुंबई से बुढाना अपना बयान दर्ज करने पुलिस स्टेशन जाना पड़ा।
5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
नवाजुद्दीन सिद्दीकी कोविड-19 लॉकडाउन के कारण मुंबई से बुढाना में अपने पैतृक स्थान लौट आए थे और तब से यहीं रह रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने मुंबई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी तो परिवार की ओर से फैजुद्दीन सिद्दीकी ने सफाई देते हुए कहा था कि आलिया सिद्दीकी से उनके भाई नवाजुद्दीन का तलाक हो चुका है। आलिया उनपर और परिवार पर झूठा आरोप लगा रही हैं, जो निराधार है।
पढ़ें- खूबसूरत अदा और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर थीं सारा अली खान, ड्रग्स में नाम आने के बाद हो रहीं ट्रोल