नवाजुद्दीन सिद्दीकी की किताब 'ऐन ओर्डिनेरी लाइफ: ए मेमियोर' के प्रकाशित होते ही उनकी जिंदगी में तूफान आ गया है। इस किताब में नवाज ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बाते शेयर की है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी इस किताब में अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता राजवर और अभिनेत्री निहारिका सिंह के साथ रहे उनके निजी संबधों के बारे में भी खुलकर बात की है। जिसके बाद बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
पढ़ें-बेटे तैमूर का बर्थडे मनाने पटौदी हाउस पहुंची करीना को सता रहा है एक डर
दरअसल नवाज की एक्स गर्लफ्रेंड सुनीता की अब शादी हो चुकी है। सुनीता ने बताया कि उन्होंने नवाज के साथ अपनी दोस्ती इसलिए खत्म कर दी थी क्योंकि वो उनकी पर्सनल बातें अपने दोस्तों के साथ शेयर करते थे। जिसके बाद उन्होंने नवाज से रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया।
सुनीता ने कहा कि वो नवाज को एक अभिनेता के रूप में जरूर सराहा सकती है लेकिन जाति तौर पर उसके दिल में उनके लिए कोई इज्जत नहीं है। सुनीता ने मानसिक रूप से उन्हें परेशान करने के लिए नवाज पर 2 करोड़ का मानहानि का केस किया है। उन्होंने कहा कि वो इस पैसे को महिला सशक्तिकरण के काम में लगाएंगी। सुनीता का कहना है कि नवाज ने ऐसा सिर्फ घटिया पब्लिसिटी पाने के लिए किया। जिसके बाद अब नवाज के वकील ने भी सुनीता को जवाब देते हुए उन्हें एक लीगल नोटिस भेजा है।
नवाज के वकील का कहना है कि इस किताब में जिस सुनीता का जिक्र है वो ये सुनीता नहीं है जिसने उन पर मानहानि का केस दर्ज करवाया है। हालांकि सुनीता ने उनकी इस बात को गलत साबित करने के लिए कई तर्क रखे है। सुनीता के तेवर देखकर तो यही लग रहा है कि वो नवाज को सिर्फ मांफी देकर नहीं छोड़ने वाली हैं। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो हो सकता है कि नवाज अपने डायरेक्टर के कहने पर अपनी किताब को वापस भी ले लें।