बंगलूरू में होने वाली नए साल के कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन शामिल नहीं होंगी। खुद सनी ने कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार किया है। जानिए क्या है वजह।
पढ़ें:- 'सुपर डांसर चैप्टर-2' के होस्ट ने बीच में छोड़ा शो, हेट स्टोरी-2 का लीड एक्टर करेगा होस्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि पुलिस उनकी और कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रही है।
इससे पहले सरकार से इजाजत न मिलने पर कार्यक्रम के आयोजक हाईकोर्ट चले गए थे। वे चाहते थे कि कोर्ट प्रशासन को आदेश दे कि वह कार्यक्रम के लिए इजाजत दे।
सनी लियोन ने ट्वीट करते हुए कहा कि बंगलूरू की पुलिस ने सार्वजनिक तौर पर कह दिया है कि वह नए साल के कार्यक्रम में मेरी और अन्य सभी की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा पाने में असमर्थ है।
मेरी टीम और मेरा मानना है कि लोगों की सुरक्षा पहले आती है इसलिए मैं इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होऊंगी। दरअसल सनी लियोन के कार्यक्रम के विरोध में एक कन्नड़ संगठन ने विरोध करते हुए कहा था कि यह शहर के संस्कृति के साथ खिलवाड़ होगा।