फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui also respond to rumour of Taapsee Pannu rejecting film

तापसी पन्नू के बाद अब नवाजुद्दीन ने इस बड़ी बात पर दी सफाई, खबरों को बताया झूठा

Tue, 05 Jun 2018 02:09 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jun 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui also respond to rumour of Taapsee Pannu rejecting film
nawazuddin siddiqui
साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय कर बुंलदियों पर पहुंची फेमस स्टार तापसी पन्नू अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में तापसी इसलिए चर्चाओं में आई थी क्योंकि वह मीडिया पर भड़क पड़ी थी। दरअसल वजह बनी थी एक फिल्म की अफवाह। 
विज्ञापन


कहा जा रहा था कि तापसी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी किसी थ्रीलर फिल्म में साथ काम करने वाले थे लेकिन एन मौके पर तापसी ने नवाजुद्दीन के साथ काम करने से मना कर दिया। इस खबर को  तापसी ने सिरे से खारिज किया और उसे अफवाह बताते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया था। इसी कड़ी में तापसी के बाद अब नवाजुद्दीन ने भी इस खबर को लेकर अपना स्पष्टीकरण दिया है।   
विज्ञापन


नवाजुद्दीन ने बताया कि तापसी और उनके साथ काम करने की खबर अफवाह है। उन्हें किसी थ्रिलर फिल्म का ऑफर नहीं मिला है। यह बात भी अफवाह है कि तापसी ने उनके साथ किसी फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। नवाजुद्दीन ने इस अफवाह का खंडन अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दे पिछले कुछ वक्त से मीडिया में तापसी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा था कि हनी त्रेहन नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म बनाने वाले हैं और इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए तापसी को अप्रोच किया गया लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed