नवीन निश्चल का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। उन्होंने सिनेमा में शानदार योगदान दिया, तो दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी चर्चा का विषय बनी रही। उनका फिल्मी सफर और पर्सनल लाइफ आज भी लोगों के लिए बीच जिज्ञासा का विषय है। आइए आज उनकी जंयती के दिन जानते हैं उनसे जुड़ी कई बातें...
2 of 5
नवीन निश्चल की पहली फिल्म थी 'सावन भादो'
- फोटो : एक्स
नवीन का करियर
नवीन निश्चल ने फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से अभिनय की शिक्षा ली और वह FTII के फर्स्ट गोल्ड मैडलिस्ट रहे। उनकी पहली फिल्म "सावन भादो" थी। इस फिल्म में नवीन की को-स्टार रेखा थीं। यह फिल्म हिट रही। इस सफलता ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद नवीन ने "विक्टोरिया नंबर 203", "बुड्ढा मिल गया", "धुंध", "हंसते जख्म", और "परवाना" जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। नवीन की आखिरी फिल्म "खोसला का घोसला" थी, जिसमें उन्होंने सहायक किरदार निभाया था।
3 of 5
नवीन ने टीवी में भी किया अभिनय
- फोटो : एक्स
टीवी में किया अभिनय
नवीन के करियर में कई उतार-चढ़ाव आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेट पर नवीन के नखरे और सह-कलाकारों और निर्माताओं के साथ तनाव की वजह से उनकी लोकप्रियता कम हुई। बाद में उन्होंने टीवी की ओर रुख किया और "देख भाई देख" जैसे शो में काम किया।
4 of 5
नवीन की पर्सनल लाइफ
- फोटो : एक्स
दो शादी और तलाक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवीन ने अपनी पहली शादी अभिनेता देव आनंद की भतीजी नीलू कपूर से की थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां, नताशा और नोमिता हुईं। हालांकि, उनके को-स्टार पद्मिनी कपिला के साथ कथित अफेयर की खबरों के बाद नीलू ने उन्हें तलाक दे दिया। इसके बाद 1996 में नवीन ने गीतांजलि से दूसरी शादी की। यह रिश्ता भी विवादों में रहा। 2006 में गीतांजलि ने आत्महत्या कर ली और अपने सुसाइड नोट में नवीन पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। इस मामले में नवीन को जेल भी जाना पड़ा, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
5 of 5
नवीन की मृत्यु
- फोटो : एक्स
नवीन की मृत्यु
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 मार्च 2011 को पुणे में दोस्तों के साथ होली मनाने जाते समय दिल का दौरा पड़ने से नवीन का निधन हो गया था।