नवरात्रि के शुभ दिनों में माता रानी की उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिनों मां के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। देवी मां की महिमा फिल्मों में भी दिखाई गई है। यहां तक कि कई फिल्मों में देवी मां पर आधारित कई भजन हैं जो सुपरहिट हुए। इस नवरात्रि जरूर सुनिए देवी मां पर आधारित ये 10 भजन।
2 of 11
अवतार
- फोटो : file photo
राजेश खन्ना और शबाना आजमी की फिल्म 'अवतार' फिल्म में एक भजन 'मां' शेरों वाली पर आधारित है। इस गाने के बोल हैं- 'चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है।' यह फिल्म और गाना दोनों हिट हुए थे। 'अवतार' फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन मोहन कुमार ने किया था।
3 of 11
'आशा' फिल्म
- फोटो : file photo
साल 1980 में रिलीज 'आशा' फिल्म में भी एक गाना 'मां शेरोंवाली' पर आधारित है। इस फिल्म में 'मां शेरोंवाली' की महिमा दिखाई गई है। इस गाने के बोल हैं- 'तून मुझे बुलाया शेरोंवालिए' है। इस फिल्म के जितेन्द्र और रीना रॉय मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म का निर्देशन जे ओम प्रकाश ने किया था।
4 of 11
Kranti
- फोटो : file photo
1981 में रिलीज फिल्म 'क्रांति' में भी देवी मां पर आधारित एक गाना है। इस गाने के बोल हैं- 'दुर्गा है मेरी मां, अंबे है मेरी मां'। इस फिल्म में दिलीप कुमार, मनोज कुमार, शशि कपूर, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा और निरूपा रॉय थीं। इस फिल्म का निर्देशन मनोज कुमार ने किया था।
5 of 11
भक्ति में शक्ति
- फोटो : file photo
साल 1979 में आई फिल्म 'भक्ति में शक्ति' में भी देवी मां पर आधारित एक गाना है। यह गाना भी हिट हुआ था। इस गाने के बोल हैं-'जग तेरे चरणों में आयो'। इस फिल्म में योगिता बाली, दारा सिंह, सतीश कौल के अलावा अन्य सितारे थे। इस फिल्म का निर्देशन दारा सिंह ने किया था।