एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने अपने एक इंटरव्यू में अभिनेता इरफान खान की मौत के बारे में बातचीत की है। उनका कहना है कि दिवंगत अभिनेता इरफान खान अपनी मौत के बारे में लगभग दो साल से जानते थे। उन्हें पता था कि यह होना वाला है। गौरतलब है कि कैंसर से जंग लड़ते हुए इरफान खान ने पिछले साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। नसीरुद्दीन और इफान खान ने मकबूल और 7 खून माफ सहित कई फिल्मों में साथ काम किया है।
2 of 5
ओमपुरी, नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : Social Media
नसीरुद्दीन शाह ने अपने साक्षात्कार में कहा कि उन्होंने इरफान खान से कई बार बातचीत की थी। इरफान इस बात को दो साल से जानते थे कि उनकी मौत होने वाली है। उन्होंने कहा कि जब इरफान लंदन के अस्पताल में थे, उस वक्त भी उनकी उनसे बातचीत हुई थी। यह आश्चर्यजनक और वास्तविक सबक था कि कैसे इरफान को मृत्यु से निपटना है।
3 of 5
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि वह कहेगा, 'मैं देख रहा हूं कि मौत मेरे पास आ रही है और कितने लोगों को यह मौका मिलता है? मृत्यु को अपनी ओर आते हुए देखने में सक्षम होने के बाद आप लगभग उसका स्वागत कर रहे हैं। बेशक यह एक भयानक नुकसान था। लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं था। आपकी शारीरिक मशीनरी बंद हो रही थी। इस पर आपका कोई नियंत्रण नहीं है।
4 of 5
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि मौत के बारे में जुनूनी होना स्वस्थ है। उन्होंने कहा, मैं ऐसा नहीं करता हूं। मैंने अपने करीबी लोगों की कई मौतों का अनुभव किया है। जिनमें मेरे परिवार के लोग, माता-पिता, प्यारे दोस्त आदि शामिल थे। ओम पुरी और फारूक शेख की मृत्यु मेले लिए भयानक झटका थी। पर इस पर ध्यान देना अच्छा नहीं है। मुझे लगता है कि मृत्यु जीवन का सबसे महत्वहीन हिस्सा है। मैं इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देता।
5 of 5
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
जब मुझे मरना होगा तो मैं मर जाऊंगा। जब तक मैं आसपास हूं, जितना संभव हो उतना सतर्क और जीवित रहना चाहता हूं। मैं नहीं चाहूंगा कि मेरी मृत्यु के बाद दोस्त विलाप करें। मैं चाहता हूं कि वे मुझे उस जीवन के लिए याद रखें जो मैंने जिया है। न की इस बारे में बात करें कि मैं कैसे मरा?