सुनील दत्त और नरगिस का प्यार किसी से छिपा नहीं रहा। दोनों की मुलाकात कैसे हुई और कब हुई और फिर कैसे नरगिस सुनील दत्त की जिंदगी का हिस्सा बनीं, इस बारे में काफी आज भी लोगों की दिलचस्पी है। दोनों की प्यार की कहानी फिल्मी स्टाइल में शुरू हुई थी। 1 जून को नरगिस का जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको बताते हैं सुनील दत्त और नरगिस की लव स्टोरी...
मशहूर एक्टर सुनील दत्त पाकिस्तान के झेलम प्रांत में पैदा हुए थे। उन्होंने 5 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया। इसके बाद उनका पूरा परिवार भारत आ गया। सुनील दत्त ने जिंदगी के कई साल हरियाणा में बिताए। एक्टर बनने का सपना लिए सुनील दत्त साल 1955 में मुंबई आ गए लेकिन यहां जिंदगी इतनी आसान नहीं थी। अपना गुजारा करने के लिए सुनील दत्त ने बस कंडक्टर की नौकरी पकड़ ली। वो बंबई में नाई और टेलर के साथ रहा करते थे।
3 of 6
Sunil Dutt, Nargis
- फोटो : social media
शुरुआत में सुनील दत्त ने रेडियो सिलोन में काम करना शुरू किया। यही वो जगह थी जहां उनकी मुलाकात उनकी पत्नी नरगिस से हुई थी। सुनील नरगिस के काफी बड़े फैन थे। उन्हें नरगिस का इंटरव्यू लेना था लेकिन जैसे ही नरगिस उनके सामने आईं सुनील सब कुछ भूल गए। नरगिस के सामने उनके मुंह से एक शब्द नहीं मिला जिसके बाद इंटरव्यू कैंसिल करना पड़ा।
4 of 6
Raj Kapoor, Nargis, Sunil Dutt
- फोटो : social media
उस वक्त राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी रील लाइफ से रियल लाइफ तक पहुंच चुकी थी लेकिन राज कपूर पहले से शादीशुदा थे फिर भी नरगिस ने आरके प्रोडक्शंस की फिल्में साइन करना जारी रखा। नरगिस राज कपूर की दूसरी पत्नी बनने के लिए भी तैयार थीं लेकिन राज कपूर ने ऐसा नहीं किया और उन्हें अकेला छोड़ दिया
'मदर इंडिया' फिल्म में नरगिस ने राधा का रोल निभाया था, वहीं सुनील दत्त राधा के बेटे बिरजू बने थे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान नरगिस को सुनील दत्त से मोहब्बत हुई थी। हुआ यूं था कि एक सीन के दौरान सेट पर आग लग गई थी और नरगिस उसमें फंस गईं। सुनील की आंखों के सामने उनकी मोहब्बत तकलीफ में थी। वो एक हीरो की तरह आग में कूदे और नरगिस की जान बचाई।