'मर्डर 2', 'मांझी: द माउंनटेन मैन', 'ये साली जिंदगी' के अभिनेता प्रशांत नारायणन (Prashant Narayanan) के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। केरल पुलिस के अधिकारी ने प्रशांत को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रशांत के साथ उनकी पत्नी शोना को भी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत और उनकी पत्नी को इंस्पेक्टर ए प्रताप ने अरेस्ट किया।
2 of 5
Prashant Narayanan
- फोटो : amar ujala
स्पॉटब्वाय वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया- 'शिकायतकर्ता का नाम थॉमस पैनिकर है जो कि मलयालम फिल्म के निर्माता हैं। इस मलयालम फिल्म में प्रशांत नारायणन ने साल 2017 में अभिनय किया था। फिल्म के बाद प्रशांत और थॉमस एक दूसरे को जानने लगे। पैनिकर को प्रशांत ने बताया कि उनकी पत्नी की मुंबई में एक कंपनी है। अगर उन्होंने उसमें निवेश किया तो उन्हें वहां का निदेशक बना देंगे।'
3 of 5
Prashant Narayanan
- फोटो : social media
इंस्पेक्टर ने कहा- 'पैनिकर ने 1.20 करोड़ रुपये का निवेश किया। उसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई। केरल पुलिस की सात सदस्यों की टीम मुंबई पहुंची। तीन दिन निरीक्षण के बाद अभिनेता तक पहुंचे। इसके बाद ट्रांजिट वारंट पर केरल लाया गया।' मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के अनुसार 20 सितंबर तक प्रशांत और उनकी पत्नी न्यायिक हिरासत में रहेंगे।
4 of 5
Prashant Narayanan
- फोटो : file photo
प्रशांत नारायणन ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल में भी काम किया है। प्रशांत ने सबसे पहला टीवी सीरियल 'रजनी' किया था जो कि दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। इसके बाद 'फर्ज', '9 मालाबार हिल', 'शगुन', 'बंदिनी', 'फुलवा', 'एनकाउंटर' और 'पुकार' जैसे कई सीरियल्स में काम किया।
5 of 5
Prashant Narayanan
- फोटो : file photo
फिल्मों की बात करें तो सबसे पहले साल 1995 में 'ओह डार्लिंग! ये है इंडिया' फिल्म में नजर आए थे। इसके बाद एक के बाद एक कई सारी फिल्में की। 'मर्डर 2' फिल्म में प्रशांत ने किन्नर का रोल निभाया था। इस फिल्म में प्रशांत के अभिनय की बहुत तारीफ हुई थी। इस फिल्म में प्रशांत के अलावा इमरान हाशमी और जैकलीन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी थे।