फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 साल से गायब है संजय दत्त के साथ काम कर चुका ये हीरो, GF के साथ निकला था फिर घर नहीं लौटा

Wed, 06 Sep 2017 09:36 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Wed, 06 Sep 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
munnabhai mbbs actor vishal thakkar missing from 2 years
विशाल ठक्कर

फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' का हर कैरेक्टर इतना मजेदार था कि सालों बाद भी उन्हें दर्शक भूल नहीं सकते। इन्हीं में से एक किरदार विशाल ठक्कर का था जो लड़की के लिए सुसाइड करने चला था। फिर मुन्ना की 'जादू की झप्पी' उसे ठीक कर देती है।



पढ़ें- इवेंट में डेढ़ लाख रुपए के कपड़े पहनकर पहुंचीं कंगना, ड्रेस देख सिर पीट लेंगे

munnabhai mbbs actor vishal thakkar missing from 2 years
विशाल ठक्कर

यही विशाल ठक्कर पिछले 20 महीने से लापता है। जिसका अब तक कोई अता-पता नहीं है। विशाल ने 'मुन्ना भाई' के अलावा 'चांदनी बार' और कई सारे टीवी सीरियल में भी काम किया था। 31 दिसंबर की रात विशाल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मूवी देखने निकले थे। 

पढ़ें- साक्षात 'देवी' बनकर पहुंचीं ऐश्वर्या, गणपति को छोड़ ऐश पर टिक गईं लोगों की नजरें

munnabhai mbbs actor vishal thakkar missing from 2 years
विशाल ठक्कर

उसके बाद वो कभी घर नहीं लौटे। विशाल के परिवार ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई लेकिन उनका आज तक कोई सुराग नहीं मिला। एक लीडिंग वेबसाइट ने जब विशाल की मां दुर्गा ठक्कर से बात की तो उन्होंने बताया, 'हर सुबह मैं यही सोचकर उठती हूं कि आज मेरा बेटा वापस आ जाएगा या मुझे कॉल करेगा। पुलिस उसे नहीं ढूंढ पाई लेकिन मेरी उम्मीद अभी तक टूटी नहीं है।'

पढ़ें- गवाह ने खोले राज, फिल्में हिट कराने के लिए हनीप्रीत के साथ मिलकर क्या करता था राम रहीम

विज्ञापन
विज्ञापन
munnabhai mbbs actor vishal thakkar missing from 2 years
विशाल ठक्कर

विशाल के गायब होने से दो महीने पहले एक मॉडल ने विशाल पर रेप और धोखा देने का आरोप लगाया था। मॉडल का कहना था कि विशाल ने उससे शादी करने का वादा किया था लेकिन बाद में उसने धोखा दे दिया। वहीं विशाल की मां ने इन आरोपों को झूठा बताया।

पढ़ें- बॉबी देओल का छलका दर्द, काम ना मिलने पर क्या हालत हो गई थी

विज्ञापन
munnabhai mbbs actor vishal thakkar missing from 2 years
विशाल ठक्कर

विशाल की मां ने कहा, 'मेरा बेटा सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार करता था वो उससे शादी करना चाहता था। बाद में उसे पता चला कि वो विशाल को धोखा दे रही है। ये पता चलने पर वो लड़की विशाल को डराने लगी और खुद को सही साबित करने लगी। उसी ने मेरे बेटे खिलाफ केस दर्ज करा दिया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed