मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कॉमेडियन ने हाल ही में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'पति पत्नी और वो' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे पर तंज कसा। अनन्या को अपने बॉलीवुड डेब्यू के बाद वर्ष 2020 में बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसी को लेकर मुनव्वर ने उन पर कटाक्ष किया। हालांकि, एक्ट्रेस के फैंस को मुनव्वर की बात नागवार गुजरी है। कॉमेडियन को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी का अनन्या पांडे पर कटाक्ष, नेटिजन्स ने लगा दी स्टैंडअप कॉमेडियन की क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:24 PM IST
सार
मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में अनन्या पांडे को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने को लेकर तंज कसा। वहीं, अब नेटिजन्स स्टैंडअप कॉमेडियन को आड़े हाथों लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन