कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस ने समन भेजा है। पुलिस ने उन्हें 26 और 27 अक्तूबर को इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के सामने पेश होने के लिए कहा है। मुंबई की बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद दोनों के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में 124ए (राजद्रोह), 295ए और 153ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
कंगना रणौत को मुंबई पुलिस ने भेजा समन और बिग बॉस से बाहर हुए शहजाद देओल, पांच खबरें
सारा शहर मुझे 'लायन' के नाम से जनता है...ये डायलॉग का जिक्र होते ही आंखों के सामने अभिनेता अजीत खान की वो छवि निखरकर आ जाती है जो उन्होंने अपने पांच दशक के करियर में बनाई। अजीत साहब हिंदी सिनेमा के ऐसे सफेदपोश खलनायक थे जो हीरो पर भी भारी पड़ जाया करते थे। उनके डायलॉग बोलने का अंदाज सबसे निराला था। जब वो पर्दे पर नजर आते बस कमाल ही कर देते। 21 अक्तूबर 1999 को उनका निधन हो गया था।
सीमेंट के पाइप में रहकर गुजारे दिन, 'लॉयन' बनकर बॉलीवुड में मशहूर हुआ ये अभिनेता
सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आए ड्रग कनेक्शन में एनसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच एनडीपीएस कोर्ट से रिया चक्रवर्ती को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को जमानत देने से इंकार कर दिया है।
सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती को बड़ा झटका, शोविक पर कोर्ट ने दिया ये फैसला
अभिनेता मुकेश खन्ना और कॉमेडियन कपिल शर्मा के बीच शुरू हुआ विवाद अब और बढ़ने लगा है। बीते दिनों द कपिल शर्मा शो पर धारावाहिक महाभारत का रीयूनियन हुआ था, जिसमें मुकेश खन्ना को छोड़कर कई बड़े कलाकार पहुंचे थे। उन्होंने इस शो को फूहड़ और अश्लील बताते हुए जाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद कपिल ने एक इंटरव्यू में इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अब कपिल को जवाब देते हुए एक बार फिर मुकेश खन्ना ने उन पर निशाना साधा है।
कपिल शर्मा के बयान पर मुकेश खन्ना का पलटवार, बोले- उनके शो में फूहड़ता और अश्लीलता होती है
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन में प्रतियोगी बनकर गए शहजाद देओल घरवालों के नामांकन का शिकार होकर बाहर आ गए हैं। उन्हें इस बात का दुख है कि उनको घर वालों ने ही बाहर कर दिया। शहजाद का मानना है कि अगर उन्हें जनता के हवाले किया गया होता तो शायद वह अब भी घर में ही होते! इसी के साथ उन्होंने 'बिग बॉस' के निर्माताओं को भी एक काम की सलाह दे डाली। घर से बाहर निकलते ही अमर उजाला ने शहजाद देओल से घर में उनके अब तक के सफर के बारे में चर्चा की।
'बिग बॉस' के घर से बाहर हुए शहजाद देओल, गुस्से में शो के निर्माताओं को दे डाली ये सलाह