बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता के घर पर गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अब मुंबई की बांद्रा पुलिस ने सलमान खान के फैन को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मजाक करना सुपरस्टार के फैन को भारी पड़ गया है। दरअसल, फैन ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर से बिश्नोई के नाम पर कैब बुक की थी, जिसके बाद उसे गिर्फतार कर लिया गया है।
Salman Khan Fan Arrested: गाजियाबाद के ‘त्यागीजी’ का लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मजाक, पुलिस ने यूं की खातिरदारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 19 Apr 2024 10:50 PM IST
सार
मुंबई की बांद्रा पुलिस ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर प्रैंक बुकिंग करने के आरोप में सुपरस्टार के एक फैन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन