हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर मुकेश का जन्मदिन 22 जुलाई को होता है। मिश्री घोल देने वाली उनकी आवाज आज भी दिलों दिमाग को सुकून दे जाती है। मुकेश का अपना ही एक अलग सिंगिंग स्टाइल था जिसके सभी कायल थे। सिंगिग के अलावा मुकेश अपनी निजी जिंदगी में बहुतों की मदद करने के लिए भी जाने जाते थे।
गायक मुकेश का जन्मदिन और आजम खान पर भड़का एक्टर सहित ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें
बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक आज अपना 24वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अरमान का जन्म 22 जुलाई 1995 को मुंबई में हुआ था। वो संगीतकार के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा सरदार मलिक बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर रहे। अरमान, अनु मलिक के भतीजे हैं।
पढ़ें: बीच एग्जाम में अरमान को मिला था बिग बी के साथ गाने का मौका, पहली बार में ही सलमान हो गए थे इम्प्रेस
संजय दत्त की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मान्यता दत्त का जन्म 22 जुलाई 1978 को एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। पहले मान्यता का नाम दिलनवाज शेख था। मान्यता की परवरिश दुबई में हुई थी। मान्यता जब बॉलीवुड में आईं तो उन्होंने अपना नाम सारा खान रख लिया। फिल्म इंडस्ट्री में वो इसी नाम से पहचानी जाती थीं। लेकिन प्रकाश झा की फिल्म में आइटम नंबर करने के बाद उन्होंने अपना बदलकर मान्यता रख लिया था।
पढ़ें: C ग्रेड फिल्मों में काम करती थीं संजय दत्त की पत्नी, बड़ी बेटी से उम्र में सिर्फ 9 साल हैं छोटी
अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर कमाल आर खान (केआरके) एक बार चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपने एक बयान में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को पाकिस्तान जाने की नसीहत दी है।
पढ़ें: आजम खान के बयान पर इस बॉलीवुड एक्टर को आया गुस्सा, कहा- जा सकते हो पाकिस्तान, फर्जियों की जरुरत नहीं
भारतीय मूल के एक स्टैंड-अप कॉमेडियन की यहां खचाखच भरी भीड़ के सामने अभिनय करते समय तनाव और बेचैनी के कारण मंच पर ही मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंजूनाथ नायडू (36) को शुक्रवार को मंच पर अभिनय करते समय दिल का दौरा पड़ा। खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार, उन्होंने बेचैनी की शिकायत की और बगल में रखी बेंच पर बैठ गए तथा मंच पर गिर पड़े। दर्शकों को लगा कि यह भी उनके हास्य कलाकारी का हिस्सा है।
पढ़ें: लाइव शो में भारतीय मूल के स्टैंड-अप कॉमेडियन की मौत, परफॉर्मेंस समझ लोग बजाते रहे तालियां