फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की डेट फाइनल, तीन दिन तक चलेगा समारोह

Thu, 07 Feb 2019 08:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 07 Feb 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Mukesh ambani son akash ambani and shloka mehta to get married on March 9
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कई दिनों से उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की होने वाली पत्नी श्लोका मेहता को कई बार शॉपिंग करते देखा गया। हाल में उन्हें मुंबई में मोनिशा जयसिंह के स्टोर के बाहर स्पॉट किया गया था। इसके बाद ये अंदाजा लगाया जाने लगा कि मुकेश अंबानी के घर जल्द शहनाई बजेगी। अब ये पूरी तरह से कन्फर्म हो गया है कि इस साल मार्च में ही आकाश अंबानी और श्लोका मेहता शादी करेंगे। दोनों की शादी की डेट भी फाइनल हो गई है।

Trending Videos
Mukesh ambani son akash ambani and shloka mehta to get married on March 9
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

इंडिया टुडे के मुताबिक इस साल 9 मार्च को आकाश और श्लोका शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी का समारोह मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में तीन दिन तक चलेगा। आकाश अंबानी की बारात शाम 3.30 बजे जियो सेंटर जाएगी।

Mukesh ambani son akash ambani and shloka mehta to get married on March 9
akash ambani, shloka mehta - फोटो : instagram

10 मार्च को आकाश और श्लोका का वेडिंग सेलिब्रेशन होगा। इसके अगले दिन यानि 11 मार्च को वेडिंग रिसेप्शन होगा। इस फंक्शन में दोनों परिवारों को लोग और करीबी शामिल होंगे। ये सारा कार्यक्रम भी जियो सेंटर में ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh ambani son akash ambani and shloka mehta to get married on March 9
अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

खबर है कि शादी से पहले आकाश अंबानी अपनी आखिरी बैचलर पार्टी कर रहे हैं जो स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज में होगी। इस पार्टी में कई बड़ी-बड़ी फिल्म हस्तियां भी पहुंचेंगी। यह सेलिब्रेशन 23 से 25 फरवरी तक चलेगा। बता दें कि रणबीर कपूर, आकाश के बहुत ही करीबी दोस्त हैं और वह इस पार्टी में नजर आएंगे। वहीं, सिंगल करण जौहर भी इस बैचलर पार्टी का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन
Mukesh ambani son akash ambani and shloka mehta to get married on March 9
isha ambani marriage - फोटो : instagram

इससे पहले मुकेश ने बेटी ईशा की शादी आनंद पीरामल से बहुत आलीशान तरीके से की थी। शादी बीते वर्ष (2018) 12 दिसंबर को हुई थी जिसमें देश की बड़ी-बड़ी राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों के साथ-साथ बड़े-बड़े बिजनेसमैन और उद्यमियों ने भी दस्तक दी थी। इस शादी में तकरीबन एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed