भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने का एलान कर दिया। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर इस खबर ने हर क्रिकेट प्रेमी को निराश कर दिया। धोनी ने क्रिकेट में जो योगदान दिया है, वो अनमोल है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी धोनी के बहुत बड़े फैन थे। धोनी की बायोपिक फिल्म एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत ने ही उनका किरदार निभाया था। इस फिल्म की खूब तारीफ हुई थी।
2 of 5
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और एमएस धोनी
- फोटो : अमर उजाला
महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने कड़ी मेहनत की थी। और उनकी ये मेहनत दर्शकों को पर्दे पर साफ दिखी थी। इसी वजह से एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी सुपरहिट रही। सुशांत फिल्म में ऐसे दिख रहे थे कि मानो धोनी ही हों।
3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी की शूटिंग से पहले सुशांत सिंह राजपूत कई दिनों तक महेंद्र सिंह धोनी के साथ रहे। उन्होंने माही की हर बात को बड़ी बारीकी से देखा। उनकी हर आदत को अच्छे से समझा। खासकर उनके क्रिकेट खेलने का तरीका सुशांत ने बखूबी पकड़ा।
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत और धोनी से साथ मिलकर ही इस फिल्म का प्रमोशन किया था। एक बार जब सुशांत से धोनी के रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने इसका बड़ा सटीक जवाब दिया था। सुशांत ने कहा था कि मुझे लगता है कि धोनी को कब रिटायरमेंट लेना चाहिए ये फैसला धोनी से बेहतर कोई नहीं ले सकता।
5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत ने कहा था, 'जब आप लीडरशिप पर कोई किताब पढ़ते हैं तो आपको समझ में आता है कि उनमें वो सारी अच्छाइयां हैं। जब आप किसी ऐसे इंसान की बात कर रहे हैं जिसने सालों तक देश की सेवा की है तो मेरा मानना है कि इस सवाल का जवाब उनसे बेहतर कौन कोई और नहीं दे सकता।'
EXCLUSIVE: धोनी ने अडानी की बिल्डिंग में खोली फिल्म कंपनी, साल भर से चल रही थी रिटायरमेंट की तैयारी