टीवी सीरियल
'नागिन' और 'नागिन 2' से अपनी पहचान बनाने वाली
मौनी रॉय एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। उनके चर्चा करने का कारण कुछ और नहीं बल्कि हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी हॉट तस्वीर है।
जी हां मौनी रॉय एक बार फिर से अपनी हॉट तस्वीर की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह तस्वीर शेयर की है जिसमें वह काफी हॉट नजर आ रही हैं। उनकी इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
मौना ने अपनी ताजा तस्वीर में व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है जिसमें उनका बेहद हॉट अंदाज नजर आ रहा है। मौनी जल्द ही बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार के साथ भी नजर आने वाली हैं। वह अक्षय की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि मौनी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रहमास्त्र' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में मौनी का एक नेगेटिव किरदार देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि मौनी को टीवी सीरियल 'नागिन' से अलग पहचान मिली। इस सीरियल में भी मौनी का नेगेटिव किरदार था।