इन दिनों
कटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्म
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के लिए कटरीना काफी मेहनत कर रही हैं। हाल ही में उनका मिड एयर डांस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब कटरीना का फिल्म में नया अवतार सामने आया है।
जी हां, कटरीना की यह फोटो इंस्टग्राम पर उनके एक फैन क्लब ने शेयर की है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के सेट से लीक हुई इस फोटो में कटरीना एक गाने पर परफॉर्म करती दिखा रही हैं।
बात करें उनकी ड्रेस की तो उन्होंने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई है। साथ ही हेडबैंड भी लगाया हुआ है। कटरीना की ड्रेस और मेकअप के देखकर यह भी कहा जा सका है कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में उनका यह आइटम सॉन्ग हो सकता है।
इससे पहले कटरीना का मिड एयर डांस वीडियो और फोटो वायरल हुई थीं। जिसे लोगों ने काफी पंसद किया था। आपको बता दें 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में कटरीना के अलावा अमिताभ बच्चन, आमिर खान और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। इस फिल्म के दिवाली पर रिलीज होने की संभावना है।