टीवी और फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मोना सिंह ने 39 वर्ष की उम्र में शादी जरूर की है लेकिन मां बनने की उन्हें कोई जल्दी नहीं है। बढ़ती उम्र में महिलाओं के साथ अक्सर मां बनने की क्षमता में कमी होती जाती है लेकिन मोना को इस बात की भी चिंता नहीं है। क्योंकि, उन्होंने मां बनने की अपनी क्षमता को चिकित्सकीय विधि से सुरक्षित करवा लिया है। फिलहाल वह अपना पूरा वक्त सिर्फ अपने पति श्याम गोपालन के साथ बिताना चाहती हैं और इस प्यार को किसी के साथ बांटना नहीं चाहतीं।
2 of 6
मोना सिंह
- फोटो : instagram/monajsingh
मोना ने पिछले साल दिसंबर में ही शादी की है और लॉकडाउन का पूरा समय उन्होंने अपने पति के साथ ही गुजारा है। 39 साल की उम्र में शादी करने के बाद उन्हें मां बनने की जल्दी हो सकती थी लेकिन उन्होंने 34 साल की उम्र में ही अपनी मां बनने की क्षमता को भविष्य के लिए कैद करवा लिया था। इस समय वह बिल्कुल आजाद महसूस कर रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मोना ने कहा, 'मैंने अपने अंडाणुओं को ओवम बैंक में सुरक्षित करवा दिया था इसलिए अब मैं बिल्कुल निश्चिंत हूं। यह काम मैंने 34 की उम्र में करवाया।'
3 of 6
मोना सिंह
- फोटो : instagram/monajsingh
अपने भविष्य को लेकर इतना बड़ा कदम उठाने के बारे में मोना ने कहा, 'मेरी मां बहुत खुश थी जब उन्होंने सुना कि मैंने फिलहाल के लिए अपनी मां बनने की शक्ति को भविष्य के लिए बचाने का फैसला किया है। हम दोनों ही एक साथ पुणे में एक प्रसूतिशास्री के पास गए। इस बीच मैंने काम से कुछ महीने का आराम भी लिया। इस काम में लगभग पांच महीने गए और अब मैं भविष्य की चिंता से बिल्कुल आजाद हूं।
4 of 6
पति के साथ मोना सिंह
- फोटो : instagram/monajsingh
मोना इस समय अपनी शादीशुदा जिंदगी का भरपूर मजा ले रही हैं। उनका कहना है कि जब उन्होंने अब शादी कर ही ली है तो वह अपने जीवन साथी के साथ सिर्फ मजे करना चाहती हैं। दुनिया घूमना चाहती हैं। इससे पहले उन्होंने यह सब नहीं किया। मोना ने कहा, 'मैंने हमेशा अपने परिवार और दोस्तों के साथ सफर किया है। अब यह काम मैं अपने पति के साथ करना चाहती हूं। मुझे उनके साथ घूमना फिरना है, उनका पूरा ध्यान अपने ऊपर चाहिए, उनके साथ वक्त बिताना है, यह सब बहुत खूबसूरत है। मुझे बच्चे पसंद हैं लेकिन मानसिक तौर पर मैं इस वक्त इसके लिए तैयार नहीं हूं। लेकिन, भविष्य में हम इसके बारे में जरूर सोचेंगे।'
5 of 6
मोना सिंह
- फोटो : instagram/monajsingh
देरी से शादी करने के बारे में मोना का कहना है कि दुनिया में शादी करने की कोई उम्र नहीं होती। यह संसार ऐसा ही है। मोना कहती हैं, 'मैं बिल्कुल जल्दी में नहीं थी। मुझे लगता है कि यही मेरी सर्वश्रेष्ठ उम्र थी जिसमें मैंने शादी की है। क्योंकि, इंसान इस उम्र पर आकर अनुभवी और ज्यादा समझदार हो जाता है जो अपनी चीजों को अपने जीवन साथी के साथ बांट सकता है। शादी एक अटूट रिश्ता है और इसका बने रहना बहुत जरूरी है। अब आकर शादी की क्योंकि मुझे लगा कि अब मुझे शादी कर लेनी चाहिए। यह मेरे लिए सही वक्त था।'