मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह और पत्नी योगिता बाली पर भोजपुरी एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया था । 7 जुलाई को मिमोह की शादी होने वाली थी । तभी वेन्यू पर पुलिस पहुंची और मिमोह को अपने साथ ले गई । इसके बाद शादी टल गई । दुल्हन का परिवार भी वेन्यू से वापस लौट गया ।
खबरें आ रही थीं कि कुछ समय बाद फिर से शादी की डेट बताई जाएगाी । लेकिन स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों ने 7 जुलाई को ही कोर्ट मैरिज कर ली थी । शादी के बाद की एक तस्वीर भी सामने आई है ।
वहीं आज शादी की रस्में अदा की जाएंगी । शादी मिथुन के ऊटी स्थित होटल से ही हो रही है । पिछले हफ्ते बॉम्बे हाईकोर्ट ने मिमोह और योगिता बाली के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के आदेश दिए थे । पुलिस ने दोनों को 7 जुलाई को वेन्यू से गिरफ्तार कर लिया था ।
बाद में इन्हें जमानत मिल गई थी । अब खबर है कि मिमोह और मदालसा के परिवार ने थोड़े से लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी कर दी थी। कल यानी सोमवार को संगीत सेरेमनी भी हुई थी । शिकायत दर्ज होने के बाद रिश्तेदारों की लिस्ट को कम कर दिया गया था ।
5 of 6
योगिता बाली और महाअक्षय (मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी और बेटा)
बता दें कि एक्ट्रेस ने महाअक्षय और योगिता बाली के खिलाफ शिकायत लिखवाते हुए कहा था, 'महाअक्षय से उसकी मुलाकात साल 2015 में हुई थी । इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे । एक दिन महाअक्षय ने एक्ट्रेस को फिल्म में रोल देने के बहाने फ्लैट पर बुलाया ।'