हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सोमवार, 12 फरवरी की दोपहर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अभिनेता कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। इससे पहले खबर आई थी कि अभिनेता की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द छुट्टी मिल जाएगी। अस्पताल से छुट्टी मिने के बाद मिथुन ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि जब वह स्थिर हो गए, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन करके उनका हालचाल लिया था।
2 of 5
मिथुन चक्रवर्ती और पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन चक्रवर्ती ने बातचीत के दौरान कहा कि वह जब स्थिर हो गए, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया और उनका हालचाल पूछा। इसके अलावा अभिनेता ने कहा कि इस दौरान पीएम मोदी ने उनकी डांट भी लगाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपना ख्याल न रखने के लिए डांटा था। मिथुन ने कहा कि अपने स्वास्थ्य का ख्याल न रखने के लिए उन्हें डांट पड़ी थी।
Shreyas Talpade: हार्ट अटैक के बाद 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग पर लौटे श्रेयस, बोले- ऐसा करना बहुत मुश्किल
3 of 5
काबुलीवाला से मिथुन चक्रवर्ती का पहला लुक
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने इसके साथ ही बताया कि अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, 'वास्तव में कोई समस्या नहीं है, मैं बिल्कुल ठीक हूं। मुझे अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। चलो देखते हैं वैसे मैं जल्द ही काम करना शुरू कर सकता हूं, शायद कल से ही।'
4 of 5
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, शनिवार, 10 फरवरी की सुबह मिथुन चक्रवर्ती के सीने में दर्द हुआ, जिसकी वजह से उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर डॉक्टरों की निगरानी में मिथुन का इलाज चला। अस्पताल ने मिथुन के स्वास्थ्य के बारे में बयान जारी करते हुए बताया था कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। वहीं अब अभिनेता के अस्पताल से घर आने पर फैंस के बीच खुशी का माहौल है।
5 of 5
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अभिनेता ने इस खबर के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए एक वीडियो में कहा था, 'मुझे गर्व है, मैं यह पुरस्कार पाकर खुश हूं। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। बिना मांगे कुछ पाने की अनुभूति आज मुझे हो रही है। यह बिल्कुल अलग एहसास है। यह बहुत अच्छा एहसास है।'
Laaptaa Ladies: प्रतिभा रांटा ने फिल्म को लेकर की बातचीत, आमिर खान के प्रोडक्शन की तारीफ में कही ये बात