अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी में शामिल हो गए हैं जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा पार्टी का दामन थामा है। वहीं मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा भी अपने एक्टिंग टैलेंट के चलते खबरों में बनी रहती हैं। मदालसा इन दिनों टेलीविजन के चर्चित शो 'अनुपमा' में अहम भूमिका निभा रही हैं। मदालसा की शादी मिथुन के बेटे महाअक्षय (मिमोह) से हुई है।
2 of 5
मदालसा शर्मा, शीला शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
मदालसा फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी हैं। मदालसा की मां एक्ट्रेस शीला शर्मा हैं जिन्होंने 1988 में आई महाभारत में देवकी का किरदार निभाया था। मदालसा एक इंटरनेशनल मॉडल भी हैं। कई बड़े फैशन शोज में नजर आती रहती हैं। हिंदी, तेलगू, कन्नड़, तमिल, जर्मन और पंजाबी भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 2011 में रिलीज हुई गणेश आचार्या की फिल्म एंजेल से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था।
3 of 5
मदालसा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मदालसा शर्मा टेलीविजन के नंबर वन शो 'अनुपमा' में काव्या का किरदार निभा रही हैं। अपने किरदार को लेकर अभिनेत्री काफी प्रसन्न हैं। मदालसा कहती हैं कि “यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मेरे मन में वर्षों से इस धारावाहिक के निर्माता के प्रति असीम सम्मान है। जब मैंने पहली बार काव्या की भूमिका सुनी तो मैंने तुरंत हां कह दिया। हर दिन जब मैं कुछ अच्छा करने की भावना के साथ सेट पर आती हूं। मेरा परिवार महसूस करता है कि काव्या वास्तव में एक मजबूत चरित्र है और बहुत अलग तरीके से सोचती है। वे खुश हैं कि मैं भूमिका को दृढ़ता से निभा रही हूं।”
4 of 5
मदालसा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं मदालसा का अपने ससुर मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी बेहद खूबसूरत रिश्ता है। इतना ही नहीं, बीते दिनों मिथुन ने अपनी बहू के लिए शूटिंग सेट पर एक सरप्राइज भेजा था जिसमें उन्होंने खासतौर से अपनी बहू के लिए शाकाहारी भोजन पहुंचवाया था।
5 of 5
मिथुन चक्रवर्ती, मदालसा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसपर मदालसा कहती हैं कि, “मेरे ससुर एक शानदार शेफ हैं। विभिन्न व्यंजनों के बारे में उनका ज्ञान अद्भुत है। वह अपनी खुद की रेसिपी बनाते हैं और जब भी वह कुछ बनाते हैं मैं उसका स्वाद लेती हूं। मुझे यह दुनिया का सबसे स्वादिष्ट व्यंजन लगता है। जब पिताजी हम सभी के लिए बिरयानी लेकर आए तो धारावाहिक के सभी कलाकारों ने भोजन का आनंद लिया।”