अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मिशन रानीगंज' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में बेअसर नजर आ रही है। इसी कड़ी में अभिनेता पान मसाला का एड कर एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि, इन सब के बीच अक्षय कुमार के फिल्मी करियर खाते में एक और फ्लॉप जुड़ने जा रही है। इन सब के बीच अक्षय ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और कई दिलचस्प खुलासे भी किए हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
Akshay Kumar: संघर्ष के दिनों में 100 रुपये के किराए के घर में रहते थे अक्षय, बोले- खाना मिस करते थे ताकि...
अक्षय कुमार इस समय बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। एक आम परिवार से आने के कारण, उन्हें इंडस्ट्री में काफी संघर्ष करना पड़ा है। हाल ही में एक साक्षात्कार में, खिलाड़ी कुमार ने उन शुरुआती दिनों के बारे में बात की, जब उनका परिवार 100 रुपये के किराए के एक छोटे से कमरे में रहता था।
The Vaccine War: पर्दे पर फ्लॉप द वैक्सीन वॉर बढ़ाएगी ऑस्कर लाइब्रेरी की शोभा, खुशी से झूमे विवेक अग्निहोत्री
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अक्षय ने कहा, "हम 24 लोग चांदनी चौक में एक ही घर में रहते थे। हम सभी एक ही कमरे में सोते थे। सुबह जब हम वॉक के लिए उठते थे, तो सभी बाहर निकलने के लिए एक-दूसरे के ऊपर से कूदते थे।" आगे अक्षय ने उस समय को याद किया, जब वे दिल्ली से मुंबई चले आए और सायन कोलीवाड़ा क्षेत्र में रहने लगे, जहां उन्हें 100 रुपये किराया देना पड़ता था।
The Vaccine War: पर्दे पर फ्लॉप द वैक्सीन वॉर बढ़ाएगी ऑस्कर लाइब्रेरी की शोभा, खुशी से झूमे विवेक अग्निहोत्री
अभिनेता ने आगे कहा, 'मैं भगवान की कसम खाता हूं। एक भी दिन ऐसा नहीं था, जब हम मुस्कुराए या हंसे नहीं। आज हमारे पास पैसा है। इसके बाद भी हम कभी-कभी दुखी हो जाते हैं। उस समय कभी-कभी तो फिल्म के टिकट के लिए पैसे बचाने के लिए हम सुबह का खाना मिस कर देते थे।'
Kuch Kuch Hota Hai: 25 वर्ष पूरे होने के जश्न में दोबारा रिलीज होगी यह फिल्म, ऐसे खरीद सकते हैं टिकट
इस इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने खुलासा किया कि वह 7वीं कक्षा में फेल हो गए थे और उन्हें एक साल दोबारा परीक्षा देनी पड़ी। इससे उसके पिता बहुत परेशान हो गए और उन्हें मारने भी आए थे। उनके पिता ने उनसे पूछा कि वह बनना क्या चाहता है। इसपर अभिनेता ने बोला कि वह हीरो बनना चाहते हैं।