मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह की शादी की खबर काफी समय से मीडिया में चल रही हैं । मिमोह की शादी 'महाभारत' में देवकी का किरदार निभाने वाली शीला शर्मा की बेटी मदालसा शर्मा से तय हुई है । मदालसा को लेकर एक नई खबर सामने आई है ।
मिथुन चक्रवर्ती की होने वाली बहू के अभी से बढ़ गए इतने भाव, ना जाने आगे क्या करेंगी
इस मौके पर बप्पी दा और फराह खान भी मौजूद थे । इवेंट में मीडिया को भी इनवाइट किया गया था । यहां फिल्म को लेकर बात की गई लेकिन मदालसा यहां काफी देर इंतजार करेन के बाद भी नहीं पहुंचीं ।
A post shared by Madalsa Sharma (@madalsasharma) on
जब प्रोडक्शन यूनिट ने मदालसा से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि वो भारी ट्राफिक में फंसी हैं । स्पॉटब्वॉय डॉट की खबर के अनुसार जब उन्होंने मदालसा से पूछा तो पता चला कि वो शहर से बाहर हैं । ये नहीं समझ आया कि मदालसा को ऐसे बहाने बनाने की क्या जरूरत आ पड़ी।
Press Release of DDPK. @thefarahkhan , music by @thebappilahiri starring @MukeshBhartiAct @madalsaOfficial Produced by @ManjuBhartiProd #vivekfilms. Follow @ddpkofficial for updates. pic.twitter.com/3fLJUZGnvT
बता दें कि मिमोह और मदालसा की शादी 7 जुलाई को ऊटी से होगी। मदालसा ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2009 में तेलुगु फिल्म 'फिटिंग' से किया था । इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'शौर्य' में भी काम किया है ।