सिंगर मीका सिंह ने 'हैप्पी भाग जाएगी' फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट पर एक्ट्रेस डायना पेंटी और सिंगर नीति मोहन पर डर्टी कमेंट्स किए। उनके ये गंदे जोक्स मारने का वीडियो वायरल हो गया है। इसे सुनते ही वहां मौजूद लोग हैरान हो गए। मीका ने इस फिल्म में नीति मोहन के साथ मिलकर 'गबरू रेडी टू मिंगल है' गाना गाया है।
खबर है कि मीका सिंह इस इवेंट में डायना पेंटी के नाम का भी गलत उच्चारण करते हुए दिखे। वे डायना पेंटी को डीना और डाएना के नाम से पूकार रहे थे।
सिर्फ इतना ही नहीं वो डायना पेंटी को डायना कच्छा कह रहे थे। उन्होंने सरेआम कहा कि पेंटी का मतलब कच्छा होता है।
इस इवेंट में फिल्म के एक्टर अली फजल, जिम्मी शेरगिल, डायना पेंटी, प्रोड्यूसर कृष्का लुल्ला और डायरेक्टर मुदस्सर अजीज मौजूद थे।
हालांकि मीका ने अपनी बात को संभालते हुए कहा कि डायना बहुत ही खूबसूरत हैं। हर इंसान ऐसी ही लड़की से शादी करना चाहेगा।