पूरी दुनिया में अपने नाम का डंका बजाने वाला कोई अभिनेता या अभिनेत्री किसी दूसरे देश के कलाकार का फैन हो तो आपको कैसा लगेगा? ऐसा लगेगा जैसा आपको अब यह पता लगने पर लगेगा कि ऑस्कर 2023 में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीतने वाली अभिनेत्री मिशेल योह ने अपने आप को बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का बहुत बड़ा फैन बताया था। जी हां, ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस आमिर खान की फैन हैं, यह हम नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो में वह खुद कह रही हैं।
Michelle Yeoh: ऑस्कर विजेता अभिनेत्री के सिर चढ़ा आमिर खान का नशा, खुद को बताया 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' की फैन
हिंदी सिनेमा के बेहतरीन और सबसे बड़े कलाकारों में गिने जाने वाले आमिर खान की ख्याति पूरे देश में फैली है। अभिनेता को उनके दमदार प्रदर्शन और शानदार स्क्रीन उपस्थिति के कारण फैंस द्वारा पसंद किया जाता है। जहां पिछले दिनों अभिनेता अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चाओं में थे, वहीं अब वह एक प्यारी सी वजह से सुर्खियों में हैं। जी हां, एक समय ऐसा था जब मिशेल योह ने एक बार मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स' में अपने काम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीतने के कुछ दिनों बाद अभिनेत्री द्वारा की गई पुरानी टिप्पणियां वायरल हो गई हैं।
ऑस्कर के मंच पर इतिहास रचने के बाद मिशेल योह का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री ने आमिर खान के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। वह बोलीं, 'मैंने आमिर खान के साथ काम नहीं किया है लेकिन हम दोनों एनजीओ के ब्रांड एंबेसडर हैं, जिसे लिव टू लव कहा जाता है। यह पर्यावरण को बचाने के लिए बनाया गया है। खैर, मैं उनके काम की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और वह न केवल एक अविश्वसनीय अभिनेता हैं बल्कि वह एक दरियादिल इंसान भी हैं और मुझे उम्मीद है कि मुझे जल्द ही उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा।'
ऑस्कर जीतने वाली पहली एशियाई अभिनेत्री बनने का तमगा हासिल करने वाली मिशेल योह यहीं नहीं रुकी। अभिनेत्री ने आमिर खान की एक फिल्म की भी खूब तारीफ की और कहा की, 'मैंने आमिर की एक फिल्म देखी है।' यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट की '3 इडियट्स' थी, जिसने देश के साथ-साथ विदेश में भी खूब धमाल मचाया था।
Ponniyin Selvan 2: पांच भाषाओं में रिलीज होगा 'पोन्नियिन सेलवन 2' का पहला गाना, जानिए किस दिन देगा दस्तक
आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इस समय एक चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। स्टार को आखिरी बार 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था, जो फ्लॉप रही थी। यह फिल्म हॉलीवुड क्लासिक 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक थी। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।
Box Office Report: मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के आगे शेर की तरह दहाड़ी TJMM, 'ज्विगाटो' का ऐसा रहा हाल