सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया किसी को तो फर्श से अर्श का सितारा बना देती है, तो कोई चांद बनकर चमकके बाद भी खो जाता है। कई ऐसे सितारे रहे हैं, जिन्होंने अभिनय की दुनिया में नाम कमाने के बाद इंडस्ट्री से अलविदा कह दिया। ऐसे ही एक एक्टर हैं, मंजूनाथ नायकर! जिन्हें मास्टर मंजूनाथ के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल 80 के दशक में टीवी पर एक शो बहुत पॉपुलर हुआ था 'मालगुडी डेज'। इस सीरीज की कहानियों में एक अहम किरदार था स्वामी। जिसे मंजूनाथ द्वारा निभाा गया था और इसी किरदार की वजह से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई, लेकिन क्या आपको पता है कि सीरियल में दिखने वाला वो छोटा सा बच्चा अब कैसा दिखाता है। आज मंजूनाथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं तो चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें और देखते हैं कि कितना बदला उनका लुक।
Master Manjunath: अपने जमाने का 'सुपरस्टार' था ये 'मास्टर', आज लुक देखकर पहचान पाना मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 23 Dec 2022 09:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन