अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो किसी भी तरह के फिल्म से संबंध रखने वाले परिवार से नहीं आती हैं। उनकी गिनती साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है। इस बीच रकुलप्रीत सिंह ने खुलासा किया है कि अपने फिल्मी सफर के दौरान वह बहुत बार बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ीं और भी कई बड़ी बातों का खुलासा किया है।
2 of 5
Rakul Preet Singh
- फोटो : Instagram
रकुलप्रीत सिंह ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने सिनेमा में चल रहे कई गंभीर मुद्दों पर बात की। रकुलप्रीत सिंह ने कहा कि वह अपने शुरुआती करियर में बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं काफी सामान्य चेहरे वाली लड़की थी, लेकिन एक दिन किसी ने मुझसे कहा कि आप बहुत अच्छी और प्यारी हैं लेकिन आपके साथ परेशानी है कि आप सामान्य चेहरे वाली हैं।'
3 of 5
rakul preet
- फोटो : instagram
अपने बारे में बातें बताते हुए रकुलप्रीत सिंह ने कहा है कि कैसे वह इस तरह की टिप्पणियों से कभी उबर पाईं। इसके लिए वह आत्मविश्वास का होना जरूरी मानती हैं। उन्होंने कहा, 'खुद के अंदर ये सब कुछ अपने आप आता है। जिसको मैं मानती हूं। आप हर किसी से मेरी तरह उम्मीद नहीं रख सकते। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि कोई मुझे पसंद नहीं करता, लेकिन मैं खुद से बहुत प्यार करती हूं। जब आप खुद से प्यार करते हैं तो आप खुद को स्वीकार कर रहे होते हैं। आधी जंग ऐसी ही जीती जा सकती है।'
4 of 5
De De Pyaar De
- फोटो : twitter
इसके अलावा रकुलप्रीत सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद और कास्टिंग काउच के बारे में भी ढेर सारी बातें कीं। गौरतलब है कि रकुलप्रीत सिंह ने फिल्म यारियां से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो बुरी तरह से फ्लॉप रही। उन्हें असली पहचान अजय देवन की फिल्म दे दे प्यार दे से मिली। इस फिल्म में रकुल ने अपने से 24 साल बड़े अजय देवगन की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। वहीं इन दिनों वह अपनी फिल्म मरजावां को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और तारी सुतारिया जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
5 of 5
marjaavaan
- फोटो : social media
फिल्म 'मरजावां' की तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'मरजावां' को लेकर दर्शकों का क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप झावेरी ने किया है। फिल्म 'मरजावां' के तीन हफ्तों की कमाई की बात करें तो सिद्वार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की इस फिल्म ने 49 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
पढ़ें: घर बेचने की अफवाह पर रकुलप्रीत सिंह को आया गुस्सा, कहा- 'कोई सच्ची खबर लेकर आएं'