आप सभी जानते हैं कि फिल्म 'अय्यारी' की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा चुकी है। पहले यह फिल्म 'अय्यारी' 9 फरवरी को रिलीज होनी थी लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट को 16 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।
लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने के पीछे असली वजह पैडमैन है या फिर कुछ और? अगर नहीं तो हम आपको बता दें बेशक पैडमैन से क्लैश की वजह से अय्यारी की डेट पहले आगे बढ़ाई गई थी लेकिन अब इसकी वजह पैडमैन नहीं बल्कि रक्षा मंत्रालय है। रक्षा मंत्रालय को फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति थी।
फिल्म देखने के बाद रक्षा मंत्रालय ने इस फिल्म में कुछ बदलाव करने की मांग की। इस फिल्म के निर्माता का कहना है कि फिल्म में अब बताए गए बदलाव के बाद ही फिल्म को सेंसर बोर्ड में पेश किया जाएगा और इसी वजह से अय्यारी की रिलीज डेट टाल दी गई है।
फिल्म अय्यारी , सेना के दो ऐसे अधिकारीयों की कहानी है , जिनकी अपनी अपनी विचारधारा है और इस दौरान वो अपने तरह के निर्णय लेते हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेई, रकुल प्रीत सिंह और पूजा चोपड़ा जैसे एक्टर्स हैं।