बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी अपने जीवन के सबसे मुश्किल समय का सामना कर रही हैं। उनके पति और फिल्म निर्माता राज कौशल का 30 जून को अचानक निधन हो गया था। महज 49 साल की उम्र में राज कौशल अपनी पत्नी मंदिरा और दोनों मासूम बच्चों को अकेला छोड़ कर चले गए। बता दें कि मंदिरा और राज कौशल के बेटे का नाम वीर और बेटी का नाम तारा है। गौरतलब है कि मंदिरा बेदी ना सिर्फ अपने पति की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं बल्कि उनके अंतिम संस्कार की सारी रस्मों को भी पूरा किया था।
वीडियो: राज कौशल के निधन के बाद पहली बार नजर आईं मंदिरा बेदी, आंखों में बेबसी देख टूटा फैंस का दिल
पति राज कौशल के यूं चले जाने से मंदिरा बिल्कुल टूट सी गईं हैं। हालांकि उन्होंने कभी खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया है। ऐसे में इस वक्त में भी वो अपने बच्चों के लिए मजबूती से खड़ी हैं। उन्हें अपने बच्चों के लिए अब मां और पिता दोनों की जिम्मेदारी निभानी है। बता दें कि मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो साझा किया है जिसमें मंदिरा अपनी मां के साथ मॉर्निंग वॉक करती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
इस वीडियो में दिख रहा है कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए मंदिरा ने मास्क लगाया है, लेकिन उनके माथे पर तनाव और आंखों में उदासी भी नजर आ रही है। वो अपनी मां से बात करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स के दिल टूट गए हैं और सभी उन पर प्यार जता रहे है।वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस वक्त मंदिरा को शांति चाहिए उन्हें कुछ पल के लिए अकेला छोड़ दें।
बता दें कि मंदिरा राज के जाने के बाद से हर पल उन्हें याद कर रही हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए पोस्ट भी साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने राज की एक अनदेखी तस्वीर ट्विटर पर साझा की थी। इससे पहले मंदिरा बेदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल को डिलीट कर दिया था। उन्होंने बिना कुछ लिखे पति के निधन पर शोक व्यक्त किया था। बता दें, मौत से दो दिन पहले तक राज सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और उन्होंने दोस्तों के साथ पार्टी की तस्वीरें साझा की थीं। ऐसे में अचानक उनका चला जाना सभी को हैरान कर गया।
राज कौशल को जब दिल का दौरा पड़ा मंदिरा उनके साथ ही थीं। राज ने 29 जून की शाम को मंदिरा को बताया था कि उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने एसिडिटी दूर करने की कुछ दवाइयां भी खाई थीं। इसके बाद 30 जून की सुबह उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मंदिरा और राज की शादी 14 फरवरी 1999 को हुई थी और वो एक परिवार बनकर बेहद खुश थे।