फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: राज कौशल के निधन के बाद पहली बार नजर आईं मंदिरा बेदी, आंखों में बेबसी देख टूटा फैंस का दिल

Sun, 11 Jul 2021 05:16 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 11 Jul 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
Mandira bedi spotted outside first time after his husband Raj Kaushal demise see video
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी अपने जीवन के सबसे मुश्किल समय का सामना कर रही हैं। उनके पति और फिल्म निर्माता राज कौशल का 30 जून को अचानक निधन हो गया था। महज 49 साल की उम्र में राज कौशल अपनी पत्नी मंदिरा और दोनों मासूम बच्चों को अकेला छोड़ कर चले गए। बता दें कि मंदिरा और राज कौशल के बेटे का नाम वीर और बेटी का नाम तारा है। गौरतलब है कि मंदिरा बेदी ना सिर्फ अपने पति की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं बल्कि उनके अंतिम संस्कार की सारी रस्मों को भी पूरा किया था।



पति के निधन के बाद पहली बार नजर आईं मंदिरा बेदी

इसे लेकर जहां उनकी जबरदस्त तारीफ हुई तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की। हालांकि इन सारी बातों को नजरअंदाज करते हुए मंदिरा अपने परिवार को संभाल रही हैं। राज के जाने के 11 दिनों के बाद आज मंदिरा पहली बार घर के बाहर नजर आईं। मंदिरा इस वीडियो में अपनी मां संग टहलती और बात करतीं नजर आ रहीं हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिरा ने चेहरे पर मास्क लगाया है, लेकिन उनकी आंखों में बेबसी साफ नजर आ रही है।

Mandira bedi spotted outside first time after his husband Raj Kaushal demise see video
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

पति राज कौशल के यूं चले जाने से मंदिरा बिल्कुल टूट सी गईं हैं। हालांकि उन्होंने कभी खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया है। ऐसे में इस वक्त में भी वो अपने बच्चों के लिए मजबूती से खड़ी हैं। उन्हें अपने बच्चों के लिए अब मां और पिता दोनों की जिम्मेदारी निभानी है। बता दें कि मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो साझा किया है जिसमें मंदिरा अपनी मां के साथ मॉर्निंग वॉक करती नजर आ रही हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

Mandira bedi spotted outside first time after his husband Raj Kaushal demise see video
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में दिख रहा है कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए मंदिरा ने मास्क लगाया है, लेकिन उनके माथे पर तनाव और आंखों में उदासी भी नजर आ रही है। वो अपनी मां से बात करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स के दिल टूट गए हैं और सभी उन पर प्यार जता रहे है।वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस वक्त मंदिरा को शांति चाहिए उन्हें कुछ पल के लिए अकेला छोड़ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandira bedi spotted outside first time after his husband Raj Kaushal demise see video
राज कौशल, मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मंदिरा राज के जाने के बाद से हर पल उन्हें याद कर रही हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए पोस्ट भी साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने राज की एक अनदेखी तस्वीर ट्विटर पर साझा की थी। इससे पहले मंदिरा बेदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल को डिलीट कर दिया था। उन्होंने बिना कुछ लिखे पति के निधन पर शोक व्यक्त किया था। बता दें, मौत से दो दिन पहले तक राज सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और उन्होंने दोस्तों के साथ पार्टी की तस्वीरें साझा की थीं। ऐसे में अचानक उनका चला जाना सभी को हैरान कर गया।

विज्ञापन
Mandira bedi spotted outside first time after his husband Raj Kaushal demise see video
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

राज कौशल को जब दिल का दौरा पड़ा मंदिरा उनके साथ ही थीं। राज ने 29 जून की शाम को मंदिरा को बताया था कि उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने एसिडिटी दूर करने की कुछ दवाइयां भी खाई थीं। इसके बाद 30 जून की सुबह उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मंदिरा और राज की शादी 14 फरवरी 1999 को हुई थी और वो एक परिवार बनकर बेहद खुश थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed