फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhuj Teaser: ‘मैं जीता हूं मरने के लिए, मेरा नाम है सिपाही’ 26 सेकंड के अजय के अजेय डायलॉग से सब सेट

Sun, 11 Jul 2021 04:16 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 11 Jul 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Bhuj The Pride Of India Teaser Ajay Devgn Sonakshi Sinha Sharad Kelkar Nora Fatehi Amy Virk
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

“मेरे मरने का मातम मत करना, मैंने खुद ये शहादत चुनी है। मैं जीता हूं मरने के लिए, मेरा नाम है सिपाही!” 32 सेकंड का टीजर और 26 सेकंड का अजय देवगन का डायलॉग। फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ के लिए माहौल बनाने का शुरुआत हो चुकी है। फिल्म को रिलीज होने में अभी महीने भर से ज्यादा है लेकिन फिल्म के पहले टीजर ने लोगों को दो चीजें दिखाईं। पहली ये कि अक्षय कुमार ही अब इकलौते ‘भारत कुमार’ हिंदी सिनेमा में नहीं रहे। अजय देवगन तेजी से उनकी जगह हथिया रहे हैं। अक्षय अब ‘पृथ्वीराज’, ‘बच्चन पांडे’, ‘अतरंगी रे’, ‘बेलबॉटम’ और ‘सूर्यवंशी’ में सेट हो रहे हैं। अजय देवगन की देशभक्ति का तूफान ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ के बाद फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में फिर तिरंगा लहराने वाला है।




अजय देवगन की ही प्रोडक्शन कंपनी में बनी फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ के टीजर में दूसरी बात ये नोट करने लायक है कि भारत में भी अब स्पेशल इफेक्ट्स हॉलीवुड की टक्कर के तैयार होने लगे हैं। अजय देवगन की अपनी स्पेशल इफेक्ट्स कंपनी है। इसी कंपनी ने ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ को विश्व सिनेमा की टक्कर की फिल्म बनाया था। मराठों की आन बान शान सजाने के बाद इस स्पेशल इफेक्ट्स कंपनी ने अब 1971 की जंग का साजो सामान सजाया है। यलगार हो!

Bhuj The Pride Of India Teaser Ajay Devgn Sonakshi Sinha Sharad Kelkar Nora Fatehi Amy Virk
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ भारतीय वायुसेना के एक जांबांज अधिकारी विजय कार्णिक की कहानी कहती है। वह पाकिस्तान हमले के समय भुज हवाई अड्डे के प्रभारी थे और फिल्म में ये दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने हमले के बाद पास के गांव माधापार की 300 महिलाओं की मदद से एक पूरे एयरबेस को फिर से खड़ा कर दिया। फिल्म की रिलीज के तारीख के एलान के साथ ही फिल्म का मोशन पोस्टर भी मंगलवार को रिलीज किया गया है।

Bhuj The Pride Of India Teaser Ajay Devgn Sonakshi Sinha Sharad Kelkar Nora Fatehi Amy Virk
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अजय देवगन इन दिनों हवाई जहाज के पायलट की भूमिका वाली एक फिल्म ‘मे डे’ खुद बना रहे हैं। इसके वह निर्देशक भी हैं और इसमें काम भी कर रहे हैं। उनके साथ फिल्म में अमिताभ बच्चन खास किरदार कर रहे हैं। उससे पहले फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में वह एक एयरफोर्स अधिकारी के रूप में दिखेंगे। अभिषेक दुधैया, रमन कुमार, रितेश शाह और पूजा भावोरिया की लिखी इस कहानी को अभिषेक दुधैया ने ही निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhuj The Pride Of India Teaser Ajay Devgn Sonakshi Sinha Sharad Kelkar Nora Fatehi Amy Virk
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जैसा कि ‘अमर उजाला’ आपको पहले ही बता चुका है कि पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को धूल चटाने वाले साल 1971 की यादें अजय देवगन इस साल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरी दुनिया के साथ साझा करेंगे। इसकी रिलीज की तारीख 13 अगस्त तय हो गई है। ये कहानी एक ऐसे जांबांज एयरफोर्स अधिकारी की है जिसने न सिर्फ पाकिस्तान के हमले से अपने एयरबेस की सुरक्षा की बल्कि जरूरत पड़ने पर उसने आसपास के गांवों की सैकड़ों महिलाओं की टोली बनाई और रातों रात पूरे एयरबेस का नक्शा ही बदल दिया। अजय देवगन फिल्म में इसी एयरफोर्स अधिकारी विजय कार्णिक का किरदार करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Bhuj The Pride Of India Teaser Ajay Devgn Sonakshi Sinha Sharad Kelkar Nora Fatehi Amy Virk
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत पाकिस्तान युद्ध में 50 साल पहले मिली शानदार विजय का उत्सव मनाने के लिए ही फिल्म के हीरो और निर्माता अजय देवगन ने इसे 13 अगस्त को रिलीज करने का फैसला किया है। सत्य घटनाओं से प्रेरित फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क, नोरा फतेही और शरद केलकर भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed