फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

23 साल बाद मंदिरा बेदी ने किया बड़ा खुलासा, चाहती तो बड़े रोल मिल जाते लेकिन...

Mon, 09 Apr 2018 01:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
Mandira Bedi reveals shocking thing says not getting work because of short hair
Mandira Bedi
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी हमेशा ही बोल्ड इमेज और बयानों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में मंदिरा 'वोदका डायरीज' फिल्म में नजर आई थीं। जिसमें मंदिरा के रोल को काफी सराहा गया। हालांकि पहले की अपेक्षा मंदिरा फिल्मों और टेलीविजन में कम नजर आती हैं। इस दौरान जब मंदिरा से इसकी असली वजह जानने की कोशिश की तो उन्होंने हैरान करने वाली बात बताई।
Mandira Bedi reveals shocking thing says not getting work because of short hair
Mandira Bedi
मंदिरा जल्द ही प्रभास और श्रद्धा कपूर के साथ 'साहो' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह नकारात्मक भूमिका में दिखेंगी। इस बारे में मंदिरा ने बात करते हुए कहा - 'मैं अब अबु धाबी में शूटिंग के लिए जाने वाली हूं। ऐसा लगता है कि लोग मुझे पुलिस अधिकारी या फिर नकारात्मक रोल के अलावा किसी और किरदार में सोच नहीं सकते।'
Mandira Bedi reveals shocking thing says not getting work because of short hair
Mandira Bedi
इसके साथ ही मंदिरा बेदी ने कहा - 'मैं अपने छोटे बालों के कारण एक ही तरह के रोल में फंस गई हूं।' हालांकि जब मंदिरा से पूछा गया कि क्या वह अपने हेयरस्टाइल में बदलाव करेंगी? इस पर उन्होंने कहा - 'ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। इस बारे में सोचा ही नहीं। लोगों को अपनी सोच में बदलाव करना चाहिए। उन्हें लगता है कि छोटे बाल वाली महिला एक प्रेमिका, मां या फिर पत्नी का रोल नहीं निभा सकती।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mandira Bedi reveals shocking thing says not getting work because of short hair
Mandira Bedi
आपको बता दें, मंदिरा बेदी ने बॉलीवुड के अलावा कई सारे सीरियल में भी किए हैं। 1994 में मंदिरा ने 'शांति' सीरियल से करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद शाहरुख खान के साथ 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' फिल्म में दिखाई दीं। मंदिरा ट्रोलर्स के निशाने पर हमेशा बोल्ड फोटोज की वजह से रहती हैं। हाल ही में 45 साल की मंदिरा ने अपने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। जिसमें बिकनी की तस्वीर पर लोगों ने उन्हें अपशब्द कहे थे।
विज्ञापन
Mandira Bedi reveals shocking thing says not getting work because of short hair
Mandira Bedi
कुछ दिन पहले मंदिरा एक शो में गई और लगातार ट्रोल होने पर अपनी बात रखी। मंदिरा ने कहा - 'सोशल मीडिया पर जब लोग मुझे ट्रोल करते हैं तो मैं अक्सर नजरअंदाज कर देती हूं। खासतौर पर उस भाषा को जिसे वह इस्तेमाल करते हैं। उनकी भाषा इतना बता देती है कि परवरिश किस माहौल में हुई है। उनकी सोच यह दर्शाती है कि महिलाओं को चार दीवार के अंदर ही रहना चाहिए।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed