सुनील शेट्टी की गिनती बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स में होती है जिन्होंने अपनी एक्टिंग और एक्शन के दम पर पहचान बनाई। उनका नाम बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टार्स में भी शुमार है। सुनील शेट्टी ने वैसे तो फिल्मों में कई बार अमीर बिजनेसमैन का रोल प्ले किया है, लेकिन असल जिंदगी में भी उनकी कमाई किसी से कम नहीं है। और इस कमाई में उनकी पत्नी माना शेट्टी का भी बहुत बड़ा हाथ है।
सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी की अपनी एक अलग पहचान है। माना किसी सुपरवूमन से कम नहीं हैं। एक साथ वो जितने बिजनेस संभाल रही हैं, उनके बारे में जानेंगे तो दंग रह जाएंगे। माना ना सिर्फ एक सक्सेसफुल बिजनेसवूमन हैं बल्कि वो एक सफल सोशल वर्कर और रियल एस्टेट की क्वीन भी हैं। आज माना शे्टटी का जन्मदिन है।
माना शेट्टी ने अपने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजक्ट शुरू किया जिसके अंतर्गत उन्होंने मुंबई में 21 लक्जरी विला बनाए। करीब 6500 स्क्वायर फीट में फैले हर विला में सुख-सुविधा की हर चीज मौजूद है। इसके अलावा माना शेट्टी एक लाइफस्टाइल स्टोर भी चलाती हैं जिसमें डेकोरेशन से लेकर रोजमर्रा की हर लक्जरी चीज उपलब्ध हैं।
माना शेट्टी 'सेव द चिल्ड्रेन इंडिया' नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। फंड जुटाने के लिए समय-समय पर वो 'आराइश' के नाम से प्रदर्शनी भी लगाती रहती हैं और जो पैसा आता है उसे लड़कियों और महिलाओं की जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, सुनील शेट्टी सालाना 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक फ्लैट, गाड़ियां, कार, बाइक, रेस्टोरेंट हैं। इसके अलावा वो अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। वहीं माना शेट्टी भी कमाई के मामले में अपने पति से दो कदम आगे ही हैं।