फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओम पुरी के साथ इंटीमेट सीन तो कभी तिरंगा लपेट बैठ गईं मल्लिका, इन 5 कंट्रोवर्सी से आईं चर्चा में

Wed, 23 Oct 2019 05:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 23 Oct 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
Mallika Sherawat Birthday Special 5 controversies of Muder Actress
Mallika Sherawat - फोटो : instagram

बॉलीवुड में बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस में टॉप पर रहने वाली मल्लिका शेरावत का 24 अक्टूबर को जन्मदिन है। बॉलीवुड में सेक्स सिंबल के नाम से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का जन्म एक जाट परिवार में हुआ था और बॉलीवुड का सफर उनके लिए आसान नहीं था। लेकिन अपने सपनों के लिए मल्लिका ने अपना घर छोड़ दिया। मल्लिका की अब तक की लाइफ विवादित रही है।  चाहे वो पहली ही फिल्म में बोल्ड सीन देने की बात हो या शादी की मल्लिका हमेशा चर्चा में रहीं। उनके जन्मदिन पर आइए बात करते हैं उनसे जुड़े कुछ विवादों के बारे में...

Mallika Sherawat Birthday Special 5 controversies of Muder Actress
Mallika Sherawat
इंटीमेट सीन पर विवाद
मल्लिका शेरावत आखिरी बार साल 2015 में डर्टी पॉलिटिक्स में नजर आई थीं। राजस्थान की राजनीति पर बनी इस फिल्म में उन्होंने अनोखी देवी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ओम पुरी लीड रोल में थे। फिल्म में मल्लिका ने ओम पुरी के साथ खूब इंटीमेट सीन दिए थे। ये सीन इतने हॉट थे कि इसपर विवाद भी हुआ था। हालांकि मल्लिका ने इस पर कहा था ओमपुरी जी इतने सीनियर एक्टर हैं तो मेरे लिए बहुत मुश्किल था उनके साथ बोल्ड सीन करना. लेकिन ओम जी ने मेरी झिझक हटाने के लिए मुझसे कहा कि उन्होंने फ़िल्म 'आस्था' में रेखा जी के साथ भी ऐसे बोल्ड सीन पहले किए हैं। ओम जी बहुत प्रोफ़ेशनल है और उनके साथ ऐसे सीन करना मुश्किल था लेकिन हो गया।
 
Mallika Sherawat Birthday Special 5 controversies of Muder Actress
Mallika Sherawat
जब तिरंगा लपेट बैठ गई थीं मल्लिका
साल 2015 में डर्टी पॉलिटिक्स फिल्म से मल्लिका काफी सुर्खियों में रहीं। एक तो यह फिल्म चर्चित भंवरी देवी कांड पर बनी थी दूसरा मल्लिका का तिरंगा लपेट कर बैठ जाना लोगों को काफी गैर जिम्मेदाराना लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mallika Sherawat Birthday Special 5 controversies of Muder Actress
mallika sherawat
जब कंडोम खरीद विवाद में घिरी थीं मल्लिका
मल्लिका शेरावत ने अपनी पहली फिल्म 'ख्वाहिश' में एक ऐसी बिंदास लड़की का रोल किया था जो कि हीरो के लिए कंडोम खरीदती है। फिल्म के इस सीन पर काफी विवाद हुआ था। इसके अलावा विवाद तब और बढ़ गया जब मल्लिका ने कहा था कि मेरे जैसी अगर भारत की सारी लड़कियां होती तो देश की जनसंख्या यूं नहीं बढ़तीं।
विज्ञापन
Mallika Sherawat Birthday Special 5 controversies of Muder Actress
Mallika Sherawat
भारत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी 
मल्लिका शेरावत ने कान फिल्म समारोह में भारत को अप्रगतिशील कह दिया था। मल्लिका के इस बयान के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। दरअसल मल्लिका ने कहा था भारत के लोग किसी भी महिला की तरक्की नहीं देख सकते हैं। यहां के लोग रूढिवादी परंपरा के हैं। मैंने महिलाओं की दशा बदलने की कोशिश की तो मुझे ही बुरा और गलत ठहरा दिया गया। भारत की इस गलत और गंदी मानसिकता के ही कारण मैं आधे दिन भारत में और आधे दिन अमेरिका में रहती हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed