मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। आए दिन वह किसी ना किसी पार्टी या फिर फोटोशूट की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस बीच मलाइका का एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट चर्चा में बना हुआ है। इस पोस्ट में मलाइका खास शख्स के साथ देर रात पार्टी करती हुई दिखाई दीं। खास बात है कि यह शख्स अर्जुन कपूर नहीं बल्कि कोई और है।
2 of 5
Malaika Arora and Amrita Arora
- फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक के बाद एक कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'डेट नाइट।' एक तस्वीर में मलाइका बहन अमृता अरोड़ा के साथ पार्टी करते हुए दिखाई दीं। इसके अलावा मलाइका ने कुछ और तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में मलाइका और अमृता शाहरुख खान की पत्नी गौरी के साथ नजर आ रही हैं।
3 of 5
Malaika, Gauri Khan and Amrita
- फोटो : instagram
इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा और अमृता गौरी खान के स्टोर में नजर आ रही हैं। तस्वीर के ऊपर मलाइका ने गौरी के स्टोर की तारीफ करते हुए बधाई भी दी है। इससे पहले मलाइका की ऑटो की सवारी करते हुए तस्वीरें चर्चा में रही थीं। मलाइका के साथ उनके माता-पिता भी थे। मलाइका अपनी छोटी बहन अमृता अरोड़ा के घर डिनर के लिए गई थीं।
4 of 5
Malaika Arora
- फोटो : instagram
मलाइका की यह तस्वीरें सोशल मीडिया छाई रही थीं जिसकी वजह उनकी ड्रेस थी। मलाइका अरोड़ा इसी ड्रेस की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई थीं। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा लॉग शर्ट पहनी थी। मलाइका की इस ड्रेस को देखकर ज्यादातर यूजर्स कह रहे हैं कि यह हमेशा पैंट पहनना ही क्यों भूल जाती हैं।
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा- 'इसने क्या पहना है? पैंट पहनना भूल गई क्या?' दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये पैंट पहनना हमेशा क्यों भूल जाती है?' कुछ ट्रोलर्स ने मलाइका अरोड़ा की उम्र को लेकर भी कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा- 'इसकी उम्र इसके चेहरे से झलकती है।' इसके अलावा यूजर्स ने कई भद्दे कमेंट्स किए हैं।
यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन की गोद में दिख रही ये बच्ची आज है बॉलीवुड की सुपरस्टार, क्या आप पहचान पाए?