मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट को जानना चाहते हैं। सोशल मीडिया ने फिल्मी सितारों और प्रशंसकों के बीच की दूरी को कम करने का काम बखूबी किया है। सेलेब्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से हर दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा करते नजर आते हैं। आज भी कई सितारों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए आपको आज का सेलिब्रिटी अपडेट बताते हैं...
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। आज मलाइका अरोड़ा ने शिमरी ग्रीन एंड गोल्डन गाउन में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। हर तस्वीर में मलाइका अलग पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में मलाइका का सिजलिंग अवतार फैंस की धड़कनें बढ़ा रहा है।
मौनी रॉय ने भी आज इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने कुछ फोटोज शेयर किए हैं। मौनी ने यह तस्वीरें अपनी फिल्म 'द वर्जिन ट्री' के सेट से शेयर की हैं। मौनी की यह तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं। तस्वीरों में मौनी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अपने लुक्स को लेकर अक्सर खबरों में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी स्टाइलिश फोटोज से लाइमलाइट लूटती नजर आती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में अदिति पिंक और गोल्डन कलर के आउटफिट्स में कहर ढाती नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह अपनी तस्वीरें और फनी वीडियो फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। आज भी सोना ने अपनी फोटेज शेयर की हैं। इनमें वह पीले रंग की ड्रेस में कहर ढाती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह अपनी नेल आर्ट को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।