{"_id":"65521778a2c4bafadc00a581","slug":"malaika-arora-arjun-kapoor-girlfriend-gets-trolled-for-wrongly-spelling-shubh-in-diwali-2023-post-know-details-2023-11-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: 'दिवाली' पोस्ट में मलाइका से हुई बड़ी भूल, नेटिजन्स ने गलती पर लगा दी अभिनेत्री की क्लास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malaika Arora: 'दिवाली' पोस्ट में मलाइका से हुई बड़ी भूल, नेटिजन्स ने गलती पर लगा दी अभिनेत्री की क्लास
बॉलीवुड की स्टाइलिश अभिनेत्रियों में शुमार मलाइका अरोड़ा का सुर्खियों में बना रहना बहुत आम बात है। वह कभी अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कभी अर्जुन कपूर संग उनका रिश्ता लाइमलाइट बटोरता है। हालांकि, ज्यादातर हर किसी को अपने स्टाइल से प्रभावित करने वाली मलाइका अरोड़ा कई बार अपने इन्हीं लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल भी हो जाती हैं। इस बार अभिनेत्री के ट्रोलिंग की वजह उनका लुक नहीं बल्कि उनके द्वारा साझा की गई दिवाली पोस्ट बनी। कैसे? चलिए आपको बताते हैं...
Trending Videos
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
इस समय पूरे देश में दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। हर देशवासी राम भगवान के अयोध्या लौटने का उत्सव बड़ी धूमधाम से मना रहा है। इस त्योहार को मनाने में बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं रहते हैं। सभी सितारे अपने-अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर उन्हें दीपोत्सव की बधाई दे रहे हैं। इस सेलेब्स में मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री ने अपने परिवार के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए एक पोस्ट साझा की, लेकिन नेटिजन्स ने मलाइका इस दिवाली स्पेशल पोस्ट में गलती पकड़ ली और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर अपने हद से ज्यादा बोल्ड फैशन के लिए ट्रोल होने वाली मलाइका अरोड़ा इस बार अपनी दिवाली पोस्ट के चलते नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने परिवार के साथ तस्वीर साझा करते हुए हिंदी में कैप्शन लिखा था, जिसमें अभिनेत्री ने शुभ की स्पेलिंग गलत कर दी थी। बस फिर क्या था इसी कारण से ट्रोल्स मलाइका अरोड़ा के पीछे हाथ धोकर पड़ गए। दरअसल, मलाइका ने लिखा, 'शूभ दीपावली', लेकिन शुभ ऐसे लिखा जाता है और यही गलती फैंस ने पकड़ ली।
मलाइका द्वारा की गई इस बड़ी गलती को नेटिजन्स ने पकड़ लिया और फिर मलाइका की पोस्ट के कमेंट सेक्शन उन्हें स्पेलिंग सुधारने के लिए कहा। एक यूजर ने लिखा, 'प्लीज करेक्ट द वर्ड...शुभ... न की शूभ।' दूसरे ने लिखा, 'शुभ में गलत मात्रा है।' वहीं अन्य ने लिखा, 'हैप्पी दिवाली मलाइका जी..स्पेलिंग गलत है शुभ की।' एक अन्य ने लिखा, 'शुभ को आपने गलत लिखा है, खैर हैप्पी दिवाली।'
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
नेटिजन्स ने इस पोस्ट में यह भी नोटिस किया कि दिवाली की तस्वीर में अर्जुन कपूर गायब हैं। कमेंट्स में यूजर्स ने उन्होंने अर्जुन के बारे में भी पूछा। बता दें, अर्जुन कपूर अपनी दादी के घर पर अपने परिवार के साथ दिवाली मना रहे थे। गौरतलब है, कुछ समय पहले मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया था, जिसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरें उड़ने लगी थीं। हालांकि, मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने उन पर प्यार बरसा कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।