महेश भट्ट ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। फिल्मों के साथ साथ वो कई वजहों से विवादों में भी रहे। उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखें हैं। महेश भट्ट 20 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। जानिए उनकी जिंदगी के चर्चित विवादित किस्से...
2 of 5
महेश भट्ट, आलिया भट्ट
- फोटो : instagram/aliaabhatt
महेश भट्ट के पिता का नाम नानाभाई भट्ट है जबकि उनकी मां का नाम शिरीन मोहम्मद अली है। कहा जाता है कि उनके माता पिता ने कभी शादी नहीं की। जिसका असर महेश भट्ट की जिंदगी पर भी पड़ा। उन्होंने अपनी जिंदगी में शादी को ज्यादा अहमियत नहीं दी।
3 of 5
महेश भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
महेश भट्ट को कॉलेज के दौरान लोरिएन ब्राइट नाम की एक लड़की से प्यार हो गया। शादी के बाद लोरिएन का नाम बदलकर किरन भट्ट रखा गया। किरन, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की मां हैं। इसी बीच महेश भट्ट का अफेयर परवीन बॉबी से हो गया। इससे उनकी शादी में दरार पड़ गई थी। कुछ समय बाद परवीन से भी उनके रिश्ते बिगड़ गए।
4 of 5
सोनी राजदान, महेश भट्ट
- फोटो : instagram/sonirazdan
फिर महेश भट्ट की जिंदगी में सोनी राजदान आईं। सोनी के साथ अफेयर के समय महेश और किरन एक साथ ही रहते थे। उन्होंने कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया था लेकिन सोनी राजदान से शादी कर ली। महेश भट्ट और सोनी राजदान की दो बेटियां आलिया और शाहीन हैं।
5 of 5
पूजा भट्ट, सोनी राजदान, आलिया भट्ट, महेश भट्ट
- फोटो : instagram/maheshfilm
महेश अपनी बेटी पूजा भट्ट को लेकर भी विवादों में रहे। स्टारडस्ट मैगजीन के लिए पूजा भट्ट के साथ महेश भट्ट ने लिप किस करते हुए एक फोटोशूट करवाया था जिसकी काफी आलोचना हुई थी। एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने अपनी बेटी को लेकर कहा था कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी ना होती तो वो उससे शादी कर लेते। बहरहाल महेश भट्ट कितने भी विवादों में रहे हों लेकिन वो उसे गंभीरता से नहीं लेते। आज भी वो हर मुद्दे पर बेबाक तरीके से राय रखते हैं।