शेखर सुमन के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अध्ययन सुमन मायरा मिश्रा के साथ हुए ब्रकअप के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दो साल तक रिश्ते में रहने के बाद नवंबर में उनका ब्रेकअप हो गया। इस बारे में उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर जानकारी दी थी। साथ ही कहा था कि उनके संस्कार इजाजत नहीं देते कि वे निजी चीजों को सार्वजनिक तौर पर उछालें। अभिनेता ने एक ब्रेकअप पर अब कई खुलासे किए हैं।
2 of 5
अध्ययन सुमन
- फोटो : Insatagram- @adhyayansuman
अब 'राज' अभिनेता 7-8 साल पहले हुए ब्रेकअप के बारे में खुलकर सामने आए हैं। इस बारे में उन्होंने कई खुलासे करते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि वे तनाव और चिंता में चले गए थे। इन चीजों के दर्द ने उन्हें शराब की लत लगा दी थी और वह एल्कोहोलिक हो गए थे। तब वो 25-26 साल के थे, जब उन्होंने ये सब झेला।
3 of 5
अध्ययन सुमन
- फोटो : Insatagram- @adhyayansuman
अध्ययन ने बताया कि ब्रेकअप के बाद एक समय पर वे एल्कोहोलिक हो गए थे। ‘क्योंकि मैंने महसूस किया कि मेरे अंदर इतना दर्द है कि मैं इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा। अब मुझे ऐसा लगता है कि वो सब बहुत फिल्मी था। लेकिन उस समय मैं महज 25-26 साल का था और ये सब सहन करने के लिए मुझमें इतनी बुद्धि नहीं थी। जिंदगी को इतना करीब से मैंने तब नहीं देखा था।'
4 of 5
अध्ययन सुमन
- फोटो : Insatagram- @adhyayansuman
अध्ययन ने कहा ‘यह सब 7-8 साल पहले हुआ था। इसकी वजह से मुझे चिंता व तनाव की समस्या हो गई थी, जिससे मैं अब तक लड़ रहा हूं।' आगे उन्होंने कहा ‘अगर कोई रिश्ता नहीं चल पाता है तो इसमें किसी की गलती नहीं होती। दो लोग किसी वजह से एक साथ एक साथ आते हैं। कभी यह रिश्ता चल पड़ता है तो कभी नहीं भी चलता।'
5 of 5
अध्ययन सुमन
- फोटो : Insatagram- @adhyayansuman
अभिनेता ने कहा ‘जिस इंसान को आपकी जिंदगी में रहना होता है वो आ ही जाते हैं और जो लोग आपको छोड़कर जाना चाहते हैं वो चले ही जाते हैं। यही मैंने अपनी जिंदगी में देखा। मैं किसी से प्यार करता था, जिसे कभी नहीं छोड़ना चाहता था। मगर वो मुझे छोड़कर चली गई। आपको इसका सामना करना होता है और स्वीकार कर आगे बढ़ना। आप किसी पर भी साथ रहने का दबाव नहीं डाल सकते। जिंदगी एक तोहफा है और इसे किसी के लिए भी छोड़ना नहीं चाहिए। आगे उन्होंने कहा ‘आप अपनी जिंदगी अगर सकारात्मकता के साथ जिएं तो बहुत कुछ कर सकते हैं। मैं कोई ज्ञानी बाबा नहीं बनना चाहता, लेकिन अपने निजी अनुभवों को साझा कर रहा हूं।'