बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का आज यानी 15 मई को जन्मदिन है। माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की ऐसी हीरोइन रही हैं जिनके आगे हर हीरोइन और हीरो का चार्म फीका पड़ जाता था। उनकी एक्टिंग और अदाओं के दीवाने आज भी लाखों लोग हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भले ही एक फ्लॉप फिल्म से की हो, लेकिन एक अच्छे कलाकार से कामयाबी ज्यादा दिन तक दूर नहीं रह सकती। तेजाब, राम लखन, परिंदा, साजन, खलनायक, दिल, बेटा, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, लज्जा, पुकार, देवदास जैसी फिल्मों में माधुरी की अदाकारी ने सबका दिल जीत लिया। माधुरी की किस्मत फिल्म ‘तेजाब’ ने बदल दी। 1988 में आई इस फिल्म में उन्होंने मोहिनी का रोल किया। 90 के दशक में माधुरी की गिनती टॉप अभिनेत्रियों में होने लगी थी। आज माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर उनके करियर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आपको बताते हैं।
2 of 5
संजय दत्त माधुरी दीक्षित
- फोटो : फाइल
माधुरी ने 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, लेकिन इसके चार साल बाद आई फिल्म 'तेजाब' से उन्हें पहचान मिली। और फिर तो माधुरी ने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। संजय दत्त और माधुरी दीक्षित लंबे समय तक हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार जोड़ी में से एक रहे हैं। इन दोनों ने 'खलनायक' से लेकर 'महात्मा' तक कई सारी फिल्में की। 90 के दशक में इन दोनों के अफेयर के चर्चा भी जोरों पर थी। ऐसे में माधुरी को अपनी सफलता बरकरार रखने के लिए एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी।
3 of 5
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित
- फोटो : फिल्म साजन
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, माधुरी दीक्षित को कुंवारी होते हुए भी 'नो प्रेग्नेंसी' क्लॉज साइन करना पड़ा था। जी हां, माधुरी का स्टारडम उस वक्त चरम पर था और उनकी रिलीज होने वाली लगभग हर फिल्म हिट हो रही थी। यहां तक कि माधुरी और संजय की साथ में आई हर फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही थी।
4 of 5
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित
दरअसल, संजय और उनके बीच जिस तरह की नजदीकियां देखने को मिल रही थीं उससे फिल्ममेकर्स के बीच अजीब सा डर बैठा हुआ था। उन्हें लग रहा था कि कहीं इस बीच माधुरी ने शादी कर ली या वो प्रेग्नेंट हो गईं तो? संजय दत्त उस वक्त शादीशुदा थे लेकिन उनकी पत्नी उन दिनों विदेश में थीं ऐसे में संजय दत्त और माधुरी ज्यादातर साथ वक्त बिताते और घंटों साथ रहते। दोनों के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में आम थी और इसी को देख निर्देशक सुभाष घई के कान खड़े हो गए थे।
5 of 5
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित
फिल्म 'खलनायक' में वो माधुरी के साथ काम कर रहे थे। सुभाष घई को लगा कि अगर उनकी फिल्म के बीच में ही माधुरी ने शादी कर ली या फिर वो प्रेग्नेंट हो गईं तो उनकी फिल्म बीच में ही रुक जाएगी। यही सोचकर सुभाष घई ने माधुरी से 'नो प्रेग्नेंसी' क्लॉज साइन करवाया। इसके मुताबिक, इस फिल्म के शूट के दौरान अगर माधुरी प्रेग्नेंट होती हैं तो उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। किसी हीरोइन से इस तरह का कॉन्ट्रेक्ट साइन करवाने वाले सुभाष घई पहले डायरेक्टर थे। इसके बाद शायद किसी ने ऐसा नहीं किया।