पेज थ्री, इंदु सरकार, हिराइन जैसी फिल्मों से सबके दिलों पर राज करने वाले मधुर भंडारकर के दिल पर आज भी ये एक्ट्रेस राज करती हैं। आगे जानिए...
देहरादून पहुंचे भंडारकर ने खुलकर अपने दिल की बात कही। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों के पूछने पर उन्होंने कहा कि, चांदनी बार उनके कॅरियर की पहली हिट फिल्म रही है। इसमें अभिनेत्री तब्बू ने शानदार अभिनय किया था। यह फिल्म आज में मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है।
3 of 6
Deepika Padukone
- फोटो : Instagram
उन्होंने कहा कि तब्बू मेरी फेवरेट अभिनेत्रियों में से एक हैं। वहीं, लता, किशोर, आरडी बर्मन के गीत सुनना पसंद है। आज के दौर के कलाकारों में रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण प्रतिभावान कलाकार हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट, वरुण धवन भी काफी मेहनती हैं।
सेंट जोजेफ्स अकादमी में आयोजित कॅरियर कॉन्क्लेव-2018 में युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, पहले पढ़ाई पूरी करो, फिल्म इंडस्ट्री में काफी संभावना है। आज हर फील्ड में स्ट्रगल है। अगर पैशन है तो भविष्य खुद-ब-खुद बेहतर हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि फिल्म लोगों को आपस में जोड़ने का बड़ा माध्यम है। अच्छे मुद्दे पर बनी फिल्म को दर्शक हमेशा सराहते हैं। अपने संघर्ष के बारे में उन्होंने बताया कि घरेलू परिस्थितियों के चलते वह अधिक पढ़ाई नहीं कर पाए थे। लेकिन, उनके मन में बचपन से ही फिल्म निर्माता बनने की ललक थी।