बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अचानक से उत्तराखंड पहुंच गए। देखिए फिर क्या हुआ...
दरअसल, अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म केसरी की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में वे फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल जा रहे थे। लेकिन तभी उनके साथ कुछ ऐसा घट गया कि उन्हें उत्तराखंड आना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार अपने प्राईवेट चौपर से चंडीगढ़ एयपोर्ट पर जा रहे थे। लेकिन वहां कुछ तकनीकी खराबियों के कारण उनका चौपर वहां नहीं उतर सका। इसके चलते नजदीकी एयपोर्ट देहरादून होने के कारण वे यहां पहुंच गए।
अक्षय को एयपोर्ट पर देखते ही वहां उनके फैंस की भीड़ जमा हो गई। लेकिन अक्षय ने समय की कमी होने के बाद भी उन्होंने फैंस के साथ फोटो खिंचावाई। जिसके बाद उन्होंने फैंस से बात भी की। देरी होने के कारण वे वहां से तुरंत ही गाड़ी से हिमाचल के लिए रवाना हो गए। बता दें कि, फिल्म केसरी मार्च 2019 में रिलीज हो सकती है।
बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अद्लक्खा ने बताया कि, शनिवार को वे वापस देहरादून आए और अपने प्राईवेट चौपर को मुंबई से मंगाकर वापस लौट गए। बता दें कि, जल्द हीअक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फिल्म हेरा फेरी का सीक्वल में फिर से दिखेंगे। यह फिल्म 2019 के अंत तक फिल्म रिलीज हो सकती है।