वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू हो चुका है । रोज डे के बाद आज यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे है । इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइन मधुबाला का एक मजेदार किस्सा सुनाते हैं । मधुबाला का जन्म वैलेंटाइन डे के लिए यानी 14 फरवरी को ही हुआ था । शायद इसी वजह से मधुबाला बेहद रोमांटिक थीं ।
मधुबाला अपने जिस हीरो और डायरेक्टर के साथ काम करती थीं वो उसे प्रपोज कर देती थीं । कहा जाता है कि अपनी हर फिल्म के निर्देशक और हीरो को देखते ही मधुबाला को प्यार हो जाता था । प्रपोज करने का तरीका भी एक जैसा ही रहता था । वो हर हीरो को एक गुलाब का फूल और लव लेटर देकर प्रपोज करती थीं ।
इसी चक्कर में एक बार मधुबाला ने एक्टर प्रेमनाथ का प्रपोज कर दिया था और फिर जो ड्रामा हुआ उसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। बात 1951 की है। मधुबाला और प्रेमनाथ फिल्म 'बादल' में साथ काम कर रहे थे। ये प्रेमनाथ वही हैं जो अक्सर फिल्मों में विलेन के किरदार में ही नजर आते।
शूटिंग का पहला दिन था..अब ना जाने मधुबाला को क्या सूझी...वो दनदनाते हुए सेट पर आईं और आते ही प्रेमनाथ के मेक-अप रूम में घुस गईं। मधुबाला ने हाथ में एक गुलाब का फूल और एक लव लेटर पकड़ा हुआ था और उसे उन्होंने प्रेमनाथ को थमा दिया।
प्रेमनाथ सकपका गए..उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है ? खैर, प्रेमनाथ ने वो लेटर खोलकर पढ़ा। उसमें लिखा था, 'अगर आप मुझसे प्यार करते हैं तो प्लीज ये गुलाब का फूल स्वीकार कर लें वरना ये मुझे वापस कर दें।' लेटर पढ़ते ही प्रेमनाथ के होश उड़ गए।